Thursday, 20 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

दर्द से भरी TV एक्ट्रेस की जिंदगी! पिता के अब्यूसिव बिहेवियर से परेशान! भाई को गोद लेकर घर से भागी!

टीवी और पंजाबी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस-सिंगर हिमांशी खुराना ने हाल ही में अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे दर्दनाक राज खोले हैं, जिन्हें सुनकर फैंस भी भावुक हो गए। एक इंटरव्यू में हिमांशी ने अपने बचपन को याद करते हुए बताया कि उनके घर का माहौल बेहद तनावपूर्ण रहता था।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Aug 20, 2026 11:55
Share :
Himanshi Khurana

टीवी और पंजाबी इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस-सिंगर हिमांशी खुराना ने हाल ही में अपनी जिंदगी से जुड़े कुछ ऐसे दर्दनाक राज खोले हैं, जिन्हें सुनकर फैंस भी भावुक हो गए। एक इंटरव्यू में हिमांशी ने अपने बचपन को याद करते हुए बताया कि उनके घर का माहौल बेहद तनावपूर्ण रहता था। उनके मुताबिक, पिता अक्सर शराब के नशे में रहते थे और मां के साथ मारपीट करते थे। हिमांशी ने बताया कि जब घर में झगड़ा बढ़ जाता था, तो वह अपने छोटे भाई को गोद में लेकर घर से बाहर भाग जाती थीं और मदद मांगती थीं। कई बार हालात इतने खराब हो जाते थे कि उनकी मां बेहोश तक हो जाती थीं। उन्होंने यह भी बताया कि उनके परिवार ने ऐसे दिन देखे हैं जब घर में खाने तक के लिए कुछ नहीं होता था। एक्ट्रेस के मुताबिक, इन्हीं अनुभवों ने उनके लिए ‘घर’ का मतलब बदल दिया। आज उनके लिए घर वह जगह है, जहां डर, लड़ाई और चीख-पुकार नहीं, बल्कि शांति और प्यार हो। इसी बातचीत में हिमांशी ने अपने पुराने रिश्ते के दौरान धर्म परिवर्तन और पूजा-पाठ छोड़ने को लेकर हुए मानसिक संघर्ष पर भी बात की। हालांकि उन्होंने किसी का नाम नहीं लिया, लेकिन उनके बयान को आसिम रियाज के साथ उनके पुराने रिश्ते से जोड़कर देखा गया।

First published on: Aug 20, 2026 11:55 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola