Friday, 21 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘Spirit’ से क्यों हुई थीं दीपिका पादुकोण आउट? संदीप रेड्डी वांगा के भाई ने बताई असली वजह

दीपिका पादुकोण के फिल्म ‘Spirit’ से बाहर होने का विवाद एक बार फिर चर्चा में आ गया है. फिल्ममेकर संदीप रेड्डी वांगा के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने दावा किया है कि दीपिका पादुकोण ने फिल्म के मुनाफे में 10 प्रतिशत हिस्सेदारी की मांग की थी.

Deepika Padukone-Spirit Movie
Deepika Padukone-Spirit Movie

दीपिका पादुकोण बॉलीवुड की बेहतरीन एक्ट्रेस में से एक हैं. जो कि हमेशा ही किसी न किसी कारण खबरों में बनी रहती हैं. एक्ट्रेस को बीते साल संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म ‘स्पिरिट’ से बाहर कर दिया गया था. जिसके बाद जमकर विवाद खड़ा हो गया था. खबरों के मुताबिक दीपिका पादुकोण ने आठ घंटे की शिफ्ट की मांग की थी, लेकिन उनकी डिमांड पूरी नहीं की गई और उन्हें प्रोजेक्ट से हटा दिया गया था. एक्ट्रेस ने उस वक्त बेटी दुआ को जन्म दिया था और इसी कारण वह एक मां के तौर पर अपनी बेटी को पूरा समय देना चाहती थीं. वहीं, इस पूरे विवाद पर अब डायरेक्टर के भाई प्रणय रेड्डी वांगा ने नया खुलासा किया है.

दरअसल, हाल ही में NTV के साथ प्रणय वांगा ने दीपिका को लेकर खड़े हुए विवाद पर बात की. उन्होंने इस दौरान ये भी बताया कि दीपिका पादुकोण को फिल्म स्पिरिट से किस कारण हटाया गया. उन्होंने दावा किया और कहा, “वजह वही है जो पहले बताई गई थी. एक मेहनताना था और दूसरा समय. इसके अलावा कुछ और वजहें भी हैं.”

---विज्ञापन---

क्या थी दीपिका को फिल्म से बाहर करने की असली वजह?

इस बीच प्रणय ने बताया कि दीपिका को हटाने का फैसला फिल्ममेकर का था. संदीप लगभग डेढ़ साल से एक्ट्रेस के संपर्क में थे और उन्हें अपनी फिल्म में लेना चाहते थे. लेकिन दीपिका की कई बड़ी हिट फिल्में होने की वजह से वह ज्यादा डिमांड करने की स्थिति में थीं. उन्होंने कहा, “उसने फिल्म के मुनाफे में से 10 प्रतिशत की मांग की. इसके तुरंत बाद बात हद से ज्यादा बढ़ गई. देखिए वह कुछ भी मांग सकती हैं. अगर हम देना चाहें तो दे सकते हैं. लेकिन हमारे लिए बजट का हिसाब किताब भी सही बैठना चाहिए. हमें लगा कि बात नहीं बन रही है. इसलिए हमने दूसरे ऑप्शन के बारे में सोचा. जैसे ही हमने दूसरे ऑप्शन तलाशने शुरू किए, उन्होंने सारी बातें लीक करना शुरू कर दिया.”

जानकारी लीक होने पर बोले प्रणय

उन्होंने आगे कहा, “हमने उनके साथ कहानी और किरदार पर चर्चा की थी. अंदरूनी बातचीत की बातें बाहर नहीं आनी चाहिए, लेकिन उन्होंने वो सभी बातें लीक कर दीं. इसलिए हम परेशान हैं.” उन्होंने इस दौरान ये भी कहा कि यह मामला कभी भी एक्ट्रेस को एक्स्ट्रा 5-6 करोड़ देने का नहीं था.

---विज्ञापन---

दीपिका ने आठ घंटे की शिफ्ट पर जानें क्या कहा?

बता दें कि पिछले हफ्ते दीपिका पादुकोण ने इस पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ी थी और उन्होंने सवाल उठाया था कि जब भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के पुरुष सुपरस्टार्स आठ घंटे की शिफ्ट की मांग कर सकते हैं और सिर्फ हफ्ते के दिनों में काम कर सकते हैं, तो एक्ट्रेसेस ऐसा क्यों नहीं कर सकती हैं.

स्पिरिट में दीपिका पादुकोण हुईं रिप्लेस

वहीं, स्पिरिट को लेकर बात करें तो इस फिल्म में लीड रोल में प्रभास नजर आएंगे. दूसरी ओर दीपिका पादुकोण की जगह पर फिल्म मेकर ने एक्ट्रेस तृप्ति डिमरी को कास्ट कर लिया था. फिल्म सिनेमाघरों में अगले साल मार्च में रिलीज होगी.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ‘वंदे मातरम’ पर छिड़ा कंगना रनौत और शर्मिला टैगोर के बीच विवाद, भड़कीं ‘क्वीन’ ने जमकर सुनाई खरी खोटी

First published on: Aug 21, 2026 08:49 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola