Veteran Producer Geo Kuttappan Death: साउथ फिल्म जगत से एक बहुत ही दुखद और बुरी खबर सामने आई है. यहां इंडस्ट्री के दिग्गज और फेमस प्रोड्यूसर जियो कुट्टप्पन का निधन हो गया है. मलयालम फिल्म इंडस्ट्री को मणि रत्नम की ‘उनारू’, ‘इनियुम पुझायोझुकुम’, ‘एजहम कडालिन्नक्करे’ और ‘मीन’ जैसी हिट फिल्में देने वाले दिग्गज निर्माता जियो कुट्टप्पन ने 90 साल की उम्र में अपनी आखिरी सांस ली. बताया जा रहा है कि जियो कुट्टप्पन की मौत दिल का दौरा पड़ने से हुई है. जियो कुट्टप्पन का निधन ऐसे समय हुआ जब उनका परिवार उनके 90वें जन्मदिन का जश्न मनाने की तैयारी कर रहा था. उनके निधन की खबर से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ पड़ी है.
जियो कुट्टप्पन का अंतिम संस्कार
एशियननेट न्यूज के अनुसार, जियो कुट्टप्पन का निधन बुधवार तड़के करीब 1.30 बजे कोच्चि के एर्नाकुलम मेडिकल सेंटर में दिल का दौरा पड़ने से हुआ. जियो कुट्टप्पन ने जन्मदिन से एक दिन पहले ही इस दुनिया को अलविदा कह दिया. जियो कुट्टप्पन का परिवार उनके 90वें जन्मदिन का जश्न मनाने की तैयारी कर रहा था. इसके पहले ही उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. जियो कुट्टप्पन के निधन से उनका पूरा परिवार दुखी है. जियो कुट्टप्पन का अंतिम संस्कार गुरुवार को कोच्चि के एडप्पल्ली जिले के थोप्पिल में पाइपलाइन रोड स्थित मैरी क्वीन चर्च कब्रिस्तान में किया गया. एफईएफकेए डायरेक्टर्स यूनियन ने भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है.
जियो कुट्टप्पन का करियर
Mathrubhumi न्यूज के अनुसार, जियो कुट्टप्पन का जन्म साल 20 अगस्त 1936 को एन.एक्स. जॉर्ज के घर हुआ था, उनका असली नाम एन.जी. जॉन है, लेकिन लोगों के बीच वो जियो कुट्टप्प नाम से फेमस हैं. वो मलयालम सिनेमा से जुड़े शुरुआती प्रोड्यूसर और डिस्ट्रिब्यूटर्स में से एक थे. जियो कुट्टप्पन साल1966 में केरल फिल्म चैंबर के अध्यक्ष बने थे. उन्होंने दक्षिण भारतीय फिल्म चैंबर के एग्जीक्यूटिव मेंमर के तौर पर भी काम किया. उन्होंने 6 साल तक फिल्म चैंबर के अध्यक्ष रहे. उन्होंने मणि रत्नम की ‘उनारू’ के साथ ‘इनियुम पुझायोझुकुम’, ‘एजहम कडालिन्नक्करे’, ‘मीन’, ‘इनालेंकिल नाले’, ‘ईनाडु’, ‘इनियेनकिलम’ और ‘इथरायम कालम’ जैसी हिट फिल्मों को प्रोड्यूस किया है.