गोविंदा और सुनीता आहूजा की शादीशुदा जिंदगी को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच एक नया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बुधवार दोपहर सुनीता आहूजा को बांद्रा स्थित फैमिली कोर्ट से बाहर निकलते हुए स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके साथ उनके बेटे यशवर्धन आहूजा भी मौजूद थे। कोर्ट से बाहर निकलते वक्त सुनीता काफी गंभीर और शांत नजर आईं। उन्होंने पैपराजी से बातचीत नहीं की और सीधे अपनी गाड़ी की तरफ बढ़ गईं। वहीं, यशवर्धन अपनी मां के साथ चलते नजर आए और पैपराजी से तस्वीरें न लेने की अपील करते भी दिखाई दिए। हालांकि, सुनीता ने फैमिली कोर्ट आने की वजह को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी नहीं दी। पैपराजी के सवाल पर उन्होंने गाड़ी में बैठते हुए तंजिया अंदाज में कहा कि वह यहां “बर्थडे मनाने आए थे।” सुनीता के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर एक बार फिर गोविंदा और उनके रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। कुछ यूजर्स कयास लगा रहे हैं कि वह तलाक से जुड़ी कानूनी प्रक्रिया के लिए कोर्ट पहुंची थीं। हालांकि, सुनीता या गोविंदा की तरफ से तलाक को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
---विज्ञापन---
Govinda को तलाक देंगी बीवी Sunita Ahuja? बेटे Yashwardhan संग पहुंची Family Court। टूटेगी शादी?
गोविंदा और सुनीता आहूजा के रिश्ते को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच सुनीता को बुधवार को बेटे यशवर्धन के साथ बांद्रा फैमिली कोर्ट के बाहर स्पॉट किया गया। सुनीता गंभीर नजर आईं और बिना मीडिया से बात किए गाड़ी की ओर बढ़ गईं। यशवर्धन भी मां को पैपराजी से बचाते दिखे। कोर्ट आने की वजह पूछे जाने पर सुनीता ने तंज करते हुए कहा कि वह “बर्थडे मनाने आए थे।” इसके बाद सोशल मीडिया पर तलाक की अटकलें तेज हो गईं।
First published on: Aug 19, 2026 05:45 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola