Sunday, 16 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

नहीं रहीं Ananya Raj, 27 साल की उम्र में अचानक निधन, जवान बेटी की मौत से सदमे में परिवार !

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है। एक्ट्रेस अनन्या राज, जिन्हें अनन्या सेनगुप्ता के नाम से भी जाना जाता है, का 27 साल की उम्र में निधन हो गया। परिवार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनके निधन की जानकारी साझा की। परिवार के मुताबिक, अनन्या ने 15 जुलाई 2026 की सुबह सोते हुए शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली।

Edited By : Yasmeen Sheikh | Updated: Aug 16, 2026 17:08
Share :
Ananya Raj,

एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री से बेहद दुखद खबर सामने आई है। एक्ट्रेस अनन्या राज, जिन्हें अनन्या सेनगुप्ता के नाम से भी जाना जाता है, का 27 साल की उम्र में निधन हो गया। परिवार ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए उनके निधन की जानकारी साझा की। परिवार के मुताबिक, अनन्या ने 15 जुलाई 2026 की सुबह सोते हुए शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। पोस्ट में बताया गया कि वह पिछले एक साल से अधिक समय से शारीरिक और मानसिक तकलीफों से जूझ रही थीं और इससे उबरने के लिए उन्होंने मजबूती से संघर्ष किया। परिवार ने उन्हें मजबूत इरादों वाली लड़की बताते हुए कहा कि उनकी कमी हमेशा महसूस होगी। साथ ही, इस मुश्किल घड़ी में परिवार ने लोगों से उनकी निजता और शांति बनाए रखने की अपील की है। अनन्या के निधन की खबर सामने आते ही फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने सोशल मीडिया पर उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिवार के प्रति संवेदनाएं व्यक्त कीं। अनन्या लंबे समय से लाइमलाइट से दूर थीं, इसलिए उनके अचानक निधन की खबर ने फैंस को और भी हैरान कर दिया। बता दें कि अनन्या ने ‘7 ऑवर्स टू गो’ (2016), ‘द फाइनल एग्जिट’ (2017) और ‘घोस्ट’ (2019) जैसी फिल्मों में काम किया था।

First published on: Aug 16, 2026 05:08 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola