Friday, 21 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

गोविंदा करने वाले थे कोमल से शादी? लीक हुई सुनीता आहूजा और राखी सावंत की बातचीत, तलाक केस पर भी खुला राज

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा की पर्सनल लाइफ एक बार फिर चर्चा में है. सुनीता ने 2024 में दायर तलाक का केस वापस ले लिया है और अब राखी सावंत के साथ उनकी बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. बातचीत के दौरान सुनीता ने गोविंदा और कोमल रानी को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की.

Govinda-Sunita Ahuja,Rakhi Sawant
Govinda-Sunita Ahuja,Rakhi Sawant

गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खबरों में बने हुए हैं. दोनों के बीच जुबानी जंग चल रही है और लगातार ये बातें दोनों ही खुलकर मीडिया के सामने रख रहे हैं. हाल ही में सुनीता आहूजा ने 2024 में दायर तलाक का केस वापस ले लिया है. उन्होंने यह फैसला क्यों किया था, इसके बारे में राखी सावंत के साथ बातचीत के दौरान खुलासा हुआ है. दोनों की बातचीत की कॉल रिकॉर्डिंग सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है.

राखी और सुनीता की कॉल हुई वायरल

दरअसल, राखी सावंत ने गुरुवार रात मुंबई में पपराजी से बात की. इस दौरान उन्होंने सुनीता आहूजा को फोन लगाया और सारी बातचीत स्पीकर पर की. सोशल मीडिया पर लगातार गोविंदा और सुनीता के रिश्ते को लेकर चल रहे विवाद और ‘चीची’ यानी गोविंदा के कोमल रानी के साथ रिश्ते को लेकर चल रही अफवाहों पर भी इस कॉल के दौरान बातचीत हुई. इतना ही नहीं, राखी ने यह भी कहा कि उन्होंने तलाक का केस वापस लेकर अच्छा किया. साथ ही राखी ने कहा कि उन्हें 200 करोड़ रुपये अपने नाम करवा लेने चाहिए.

---विज्ञापन---

राखी ने किया सुनीता को सपोर्ट

राखी सावंत ने कॉल करके सुनीता आहूजा से कहा, “सुनीता जी, आपने जो किया, बहुत अच्छा किया. आप जानती हैं कि मैं हमेशा आपके सपोर्ट में खड़ी हूं, सुनीता जी.” इसके बाद राखी ने कहा, “सुनीता जी, घर की दाल-चावल सबसे अच्छी होती है, बाहर का चिकन टिक्का नहीं.” इस पर सुनीता ने जवाब देते हुए कहा, “बाहर का चिकन टिक्का भी अच्छा होता है. तूने देखा ना, वो कैसे एयरपोर्ट पर लेकर गया.”

200 करोड़ पर राखी ने दी सुनीता को सलाह

इसके आगे सुनीता ने कहा, “मैं इतने दिन से चुप थी, 5-6 साल तक. अब तू उसकी जगह किसी और को देगा. होटलों से मुझे कॉल आ रहे हैं. लोग मुझे कॉल कर रहे हैं, तो एक बीवी होने के नाते मुझे कैसा लगेगा?” इसके बाद राखी ने सुनीता से कहा, “आप छोड़िए, आप 200 करोड़ रुपये पर ध्यान दो. दूसरी-तीसरी कोई आ गई न, ये 200 करोड़ ले जाएगी. पहले अपने नाम पर सब कुछ कर लो, प्लीज, मेहरबानी.”

---विज्ञापन---

सुनीता ने गोविंदा और कोमल रानी पर दिया था विवादित बयान

आपको बता दें कि बीते दिनों सुनीता आहूजा ने गोविंदा और कोमल रानी के एक साथ नजर आने को लेकर आपत्ति जताई थी. दोनों को एयरपोर्ट पर देखा गया था. इस पर सुनीता ने कहा था, “पिक्चर बननी भी तो चाहिए. प्रमोशन होता है पिक्चर बनने के बाद. बगैर प्रमोशन के ही… क्या बोलने का? बेटी की उम्र की लड़की को लेकर घूम रहा है, शर्म तो आना चाहिए थोड़ा इसको. बहुत बुरी बात है. दिमाग खराब हो गया है उसका.” इसके बाद गोविंदा ने सुनीता की इन बातों को लेकर नाराजगी जाहिर की थी और कहा था कि वह अपनी हद में रहें.

सुनीता ने लिया डायवोर्स केस वापस

बता दें कि सुनीता आहूजा को बुधवार को मुंबई के बांद्रा फैमिली कोर्ट के बाहर देखा गया था. जब पपराजी ने उनसे इस बारे में पूछा तो उन्होंने कहा, “बर्थडे मनाने आए हैं.” वहीं, इसके बाद गोविंदा के मैनेजर ने कंफर्म किया कि सुनीता तलाक का केस वापस लेने गई थीं.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- ‘वंदे मातरम’ पर छिड़ा कंगना रनौत और शर्मिला टैगोर के बीच विवाद, भड़कीं ‘क्वीन’ ने जमकर सुनाई खरी खोटी

First published on: Aug 21, 2026 09:53 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola