Thursday, 20 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Aishwarya Rai से शादी के 19 साल बाद Abhishek Bahchchan को याद आई लवस्टोरी, बताया कहां हुई शुरूआत?

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में शुमार हैं। शादी के करीब 19 साल बाद भी दोनों की जोड़ी अक्सर सुर्खियों में रहती है। भले ही पिछले कुछ समय में उनके रिश्ते में दरार की खबरें सामने आई हों, लेकिन अभिषेक का हालिया बयान फैंस का ध्यान खींच रहा है।

Edited By : pooja.rajput | Updated: Aug 20, 2026 15:00
Share :
Aishwarya Rai Bachchan

अभिषेक बच्चन और ऐश्वर्या राय बॉलीवुड के सबसे पसंदीदा कपल्स में शुमार हैं। शादी के करीब 19 साल बाद भी दोनों की जोड़ी अक्सर सुर्खियों में रहती है। भले ही पिछले कुछ समय में उनके रिश्ते में दरार की खबरें सामने आई हों, लेकिन अभिषेक का हालिया बयान फैंस का ध्यान खींच रहा है। एक इंटरव्यू में अभिषेक बच्चन ने अपनी कबड्डी टीम जयपुर पिंक पैंथर्स और जयपुर शहर से अपने खास जुड़ाव के बारे में बात की। उन्होंने बताया कि जयपुर उनके लिए इसलिए भी खास है, क्योंकि यहीं से उनकी और ऐश्वर्या राय की प्रेम कहानी ने एक खूबसूरत मोड़ लिया था। अभिषेक के मुताबिक, उन्होंने अपनी पहली फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग भी जयपुर में की थी और इसी शहर में ऐश्वर्या को डेट करना शुरू किया था। दरअसल, साल 2006 में फिल्म ‘उमराव जान’ की शूटिंग के दौरान दोनों एक-दूसरे के करीब आए थे। फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग जयपुर के सिटी पैलेस में हुई थी। कुछ समय डेटिंग के बाद अभिषेक और ऐश्वर्या ने शादी का फैसला लिया और अप्रैल 2007 में प्राइवेट सेरेमनी में शादी कर ली। अभिषेक ने यह भी बताया कि उनके पिता अमिताभ बच्चन बचपन में उन्हें ‘पैंथर’ कहकर बुलाते थे। ऐसे में जयपुर पिंक पैंथर्स उनके लिए पत्नी ऐश्वर्या, बेटी आराध्या और पिता अमिताभ से जुड़ी कई खास यादों का हिस्सा है।

First published on: Aug 20, 2026 03:00 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola