Pakistani Actresses Pakistan Flag Hoisting on Indian Song: पाकिस्तान की एक रील वीडियो सोशल मीडिया पर इस समय तेजी से वायरल हो रही है. रील वीडियो पाकिस्तान के जश्न-ए-आजादी वाले दिन यानी 14 अगस्त के मौके का है. जिस तरह भारत में लोग 15 अगस्त के दिन देश की आजादी का जश्न मनाते हैं, ठीक उसी तरह पाकिस्तान की आवाम 14 अगस्त को यौम-ए-आजादी का जश्न मनाती है. इस खास मौके सभी पाकिस्तानी सितारे भी देशभक्ति के जश्न में डूबे रहते हैं और सोशल मीडिया के जरिए फैंस को बधाई देते हैं. ऐसा ही कुछ पाकिस्तान की कुछ खास एक्ट्रेस ने भी किया और पाकिस्तान का झंडा लहराते हुए एक वीडियो रील शेयर की. जिसकी अब सोशल मीडिया पर खूब खिल्ली उड़ रही है.
आखिरी वीडियो क्या है?
दरअसल, सोशल मीडिया पर इन पाकिस्तानी हसीनाओं ने 14 अगस्त का जश्न मनाते हुए एक वीडियो बनाया, इंटरनेट पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में पांच हसीनाएं सफेद लिबाज पहने हाथ में पाकिस्तान का झंडा लिए खुशी से झूमते और हसंते हुए दिखाई दे रही है. लेकिन इस वीडियो में जो गाना बज रहा है, भारत का मोस्ट पॉपुलर देशभक्ति सॉन्ग है. मालूम हो कि इस जश्न-ए-आजादी वाले पाकिस्तानी रील वीडियो में आलिया भट्ट की फिल्म ‘राजी’ के गाने ‘ऐ वतन… वतन मेरे..आबाद रहे तू…’ बज रहा है और ये पाकिस्तानी हीरोइनें उसी गाने पर पाकिस्तान का झंडा लहरा रही है.
इंफ्लुएंसर ने लगाई लताड़
इस वीडियो के वायरल होने पर फेमस पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर ड्रैज वारिस ने पाकिस्तानी इंफ्लुएंसर ने इन पाकिस्तानी हसीनाओं की जमकर लताड़ लगाई है. इन्फ्लुएंसर ने इन खवातीनों के सॉन्ग सिलेक्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि इन एक्ट्रेसेस को ऐसी वीडियो बनाते समय ज्यादा सावधानी चाहिए थी, क्योंकि, ये देश की जानी-मानी हस्तियां हैं. इन्फ्लुएंसर ने कहा, ‘यह जिस फिल्म का गाना है, वो पाकिस्तान-विरोधी फिल्म थी, तो यह सब नहीं चलता है. आप लोगों को पता होना चाहिए.’