जी हां, बॉलीवुड के नवाब यानी एक्टर सैफ अली खान 16 अगस्त को अपना 56वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर पटौदी नवाब को फैंस की तरफ से ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। वहीं पत्नी करीना कपूर खान ने भी सैफ के जन्मदिन पर 9 खूबसूरत, रोमांटिक और कैंडिड तस्वीरें शेयर कर प्यार लुटाया है। करीना ने कैप्शन में सैफ को अपना हमेशा का ‘राइड ऑर डाई’ बताते हुए लिखा कि उनके बिना जिंदगी कितनी बोरिंग होती, इसकी कल्पना भी नहीं कर सकतीं। तस्वीरों में दोनों कभी सेल्फी लेते, कभी लॉन्ग ड्राइव एंजॉय करते तो कभी खूबसूरत लोकेशन पर साथ नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में करीना बिकिनी लुक में दिखाई दे रही हैं, वहीं दूसरी तस्वीर में दोनों समुद्र के बीच खूबसूरत नजारे का आनंद लेते दिखे। पोस्ट सामने आते ही फैंस ने सैफ को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं, लेकिन इसी के साथ सोशल मीडिया पर करीना के लुक और उम्र को लेकर भी चर्चा शुरू हो गई। कुछ यूजर्स का कहना है कि 56 साल के सैफ, 45 साल की करीना से ज्यादा यंग नजर आ रहे हैं। हालांकि, करीना ने अब तक किसी बोटॉक्स ट्रीटमेंट का सहारा नहीं लिया है और अपनी नेचुरल ब्यूटी को बरकरार रखा है। इस बीच सैफ का अपने पूरे परिवार के साथ एयरपोर्ट से बाहर निकलते हुए वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें करीना और दोनों बेटे तैमूर और जेह के साथ उनकी झलक फैंस को खूब पसंद आ रही है।
---विज्ञापन---
56 के Saif Ali Khan के सामने Kareena Kapoor फेल, 45 की बेबो के पर दिखा बुढ़ापा, 9 तस्वीरें Viral !
जी हां, बॉलीवुड के नवाब यानी एक्टर सैफ अली खान 16 अगस्त को अपना 56वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास मौके पर पटौदी नवाब को फैंस की तरफ से ढेरों बधाइयां मिल रही हैं। वहीं पत्नी करीना कपूर खान ने भी सैफ के जन्मदिन पर 9 खूबसूरत, रोमांटिक और कैंडिड तस्वीरें शेयर कर प्यार लुटाया है।
First published on: Aug 16, 2026 04:55 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola