Friday, 21 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

OTT पर इस 2 घंटे 48 मिनट की फिल्म में मिलेगा तगड़ा सस्पेंस, कहानी के हर मोड़ पर खुलेगा चौंकाने वाला राज

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते तमाम फिल्में और सीरीज रिलीज होती रहती हैं. वहीं, आने वाले हफ्ते में एक बेहतरीन सस्पेंस थ्रिलर दस्तक देने जा रही है. ये फिल्म ऐसे तो बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी, लेकिन अब ओटीटी पर जल्द रिलीज होने वाली है.

ओटीटी प्लेटफॉर्म पर हर हफ्ते तमाम फिल्में और सीरीज रिलीज होती रहती हैं. वहीं, दर्शक इन दिनों लगातार सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर फिल्मों की तलाश करते रहते हैं. वहीं, अगर आप भी कुछ बेहतरीन देखना चाहते हैं, तो ओटीटी प्लेटफॉर्म पर एक शानदार सस्पेंस थ्रिलर फिल्म दस्तक देने वाली हैं. ये फिल्म सिनेमाघरों में धमाल मचाने के बाद ओटीटी पर दर्शकों को एंटरटेन करने आ रही है. तो चलिए जानते हैं इसके बारे में.

'आई नोबडी' में नजर आए ये कलाकार

दरअसल, हम बात कर रहे हैं फिल्म 'आई नोबडी' की. जिसका डायरेक्शन निशम बशीर ने किया है. फिल्म में पृथ्वीराज सुकुमारन, पार्वती तिरुवोथु, और हकीम शाहजहां जैसे कलाकार नजर आए हैं. फिल्म सिनेमाघरों में 9 जुलाई को रिलीज हुई थी. इस दर्शकों का पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था. लेकिन फिर भी ये बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं रही थी. हालांकि फिल्म सिनेमाघरों के बाद अब ओटीटी पर रिलीज होने जा रही है.

---Advertisement---

'आई नोबडी' जियो हॉटस्टार पर होगी स्ट्रीम

हाल ही में जियो हॉटस्टार के सोशल मीडिया पेज पर फिल्म की रिलीज डेट के बारे में जानकारी शेयर की है. फिल्म का पोस्टर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "पेश है 'I, Nobody' का ऑफिशियल Jio Hotstar ट्रेलर, जिसमें पृथ्वीराज सुकुमारन, पार्वती थिरुवोथु और हकीम शाहजहां हैं. यह फिल्म 25 अगस्त से खास तौर पर Jio Hotstar पर स्ट्रीम होगी." बता दें कि फिल्म जियो हॉटस्टार पर मलयालम भाषा के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी में भी ओटीटी पर देख सकेंगे.

'आई नोबडी' बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

40 करोड़ के भारी बजट में बनी इस फिल्म को सिनेमाघरों में कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था. फिल्म ने सिनेमाघरों में दुनिया भर में सिर्फ 19.81 करोड़ रुपये का कारोबार किया था और भारत में कुल इसने 11.09 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.

---Advertisement---

ओटीटी पर कैसा मिलेगा 'आई नोबडी' को रिस्पॉन्स

वहीं, फिल्म को जैसा कि सिनेमाघरों में दर्शकों का कोई खास रिस्पॉन्स नहीं मिला था. इसने बॉक्स ऑफिस पर भी बेकार प्रदर्शन किया था. जिसके बाद अब देखना काफी दिलचस्प होगा कि ओटीटी पर रिलीज के बाद 'आई नोबडी' को कैसा रिस्पॉन्स मिलेगा.

'आई नोबडी' की क्या है कहानी

फिल्म की कहानी को लेकर बात करें तो इसमें पृथ्वीराज सुकुमारन ने सरकारी कर्मचारी राजीवन का रोल किया है, जो कि बैंक चोरी के दौरान फंस जाता है. जिसके बाद डकैती में शामिल लोग अपने साथ ले जाने के लिए मजबूर कर देते हैं. हालांकि इसके बाद सभी चोरों की मौत हो जाती है. लेकिन पुलिस राजीवन को इस चोरी का असली मास्टरमाइंड समझ लेती है. जिसके बाद राजीवन की पूरी दुनिया ही पलट जाती है. फिल्म में असली चोर कौन होता और उन चोरों की मौत के पीछे किसके हाथ होता है, ये जानने के लिए आप 25 अगस्त को जियो हॉटस्टार पर इस फिल्म का आनंद ले सकते हैं.

---Advertisement---
First published on: Aug 21, 2026 11:56 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola