Friday, 21 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘पत्नी को धोखा दिया तो भीख मांगोगे’, गोविंदा को मां ने दी थी चेतावनी, सुनीता को लक्ष्मी मानती थीं सास

गोविंदा की मां ने एक्टर को सुनीता आहूजा को धोखा देने पर सख्त चेतावनी दी थी. जानें पुराने इंटरव्यू में गोविंदा ने पत्नी और मां के रिश्ते को लेकर क्या कहा था?

गोविंदा और सुनीता आहूजा की पर्सनल लाइफ में काफी समय से उतार-चढ़ाव की स्थिति देखने को मिल रही है, कभी दोनों के तलाक लेने तो कभी तलाक की अर्जी वापस लेने की खबरे सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं, कपल के रिश्ते में तनाव से लेकर गोविंदा की दूसरी शादी करने को लेकर सामने आए दावों ने इंटरनेट परल हलचल मचा दी है. इसी बीच गोविंदा का एक पुराना इंटरव्यू इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसमें वह अपनी मां और पत्नी सुनीता के रिश्ते के बारे में बात करते नजर आए थे.

गोविंदा को मां की सख्त चेतावनी

पुराने इंटरव्यू में गोविंदा ने बताया था कि उनकी मां सुनीता को बेहद पसंद करती थीं और उन्हें घर की लक्ष्मी मानती थीं. इतना ही नहीं, एक्टर ने बताया था कि उनकी मां ने उन्हें सुनीता को धोखा देने या उसे छोड़ने को लेकर सख्त चेतावनी भी दी थी.

---विज्ञापन---

गोविंदा के मुताबिक, उनकी मां ने उनसे कहा था कि अगर उन्होंने सुनीता को धोखा दिया, तो उन्हें जिंदगी में इसका बुरा अंजाम भुगतना पड़ेगा. एक्टर ने मां की बात को याद करते हुए बताया था कि उन्होंने कहा था, ‘अगर तूने इसे धोखा दिया तो तू भीख मांगेगा.’

सुनीता को मानती थीं घर की लक्ष्मी

इसी इंटरव्यू में गोविंदा ने अपनी मां और सुनीता के खास बॉन्ड का भी जिक्र किया था. उन्होंने बताया था कि उनकी मां सुनीता को घर की लक्ष्मी कहती थीं. गोविंदा ने यह भी कहा था कि सुनीता के उनकी जिंदगी में आने के बाद परिवार ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा, और सफलता की सीढ़ियों पर चड़ते रहे.

---विज्ञापन---

सास के साथ बहू का मजबूत कनेक्शन

एक्टर की इन बातों से साफ था कि उनकी मां के दिल में बहू सुनीता के लिए बेहद खास जगह थी. यही वजह है कि गोविंदा के पुराने बयान को अब उनकी शादी से जुड़ी मौजूदा चर्चाओं के बीच सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया जा रहा है.

तलाक की खबरों ने मचाई हलचल

गोविंदा और सुनीता की शादी को लेकर पिछले कुछ समय से अनबन की खबरें आती रही हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दिसंबर 2024 में सुनीता ने हिंदू मैरिज एक्ट के तहत तलाक की अर्जी दाखिल की थी. हालांकि, बाद में हाल ही में बुधवार को उन्होंने यह याचिका वापस ले ली.

---विज्ञापन---

क्या है दोनों के रिश्ते की सच्चाई?

वहीं हाल ही में राखी सावंत के साथ बातचीत के दौरान सुनीता ने कथित तौर पर गोविंदा की दूसरी शादी को लेकर चिंता जाहिर की. इसके बाद एक बार फिर दोनों के रिश्ते को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं. हालांकि, सुनीता के इन दावों पर अभी तक गोविंदा की ओर से कोई रिएक्शन सामने नहीं आया है. ऐसे में उनके रिश्ते की सच्चाई क्या है, यह तो गोविंदा और सुनीता ही बेहतर जानते हैं.

First published on: Aug 21, 2026 12:14 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola