Friday, 23 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live ‘बिग बॉस’ फेम दिव्या शिंदे को पुलिस ने किया गिरफ्तार, जानें क्या है मामला?

Bigg Boss Fame Divya Shinde Arrest: बिग बॉस' फेम और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दिव्या शिंदे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, उनपर रिटायर्ड डॉक्टर के घर में घुसकर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है.

social media influencer divya shinde
'बिग बॉस मराठी' की एक्स कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दिव्या शिंदे गिरफ्तार

entertainment news live Update: ‘बिग बॉस मराठी’ की एक्स कंटेस्टेंट और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर दिव्या शिंदे को पुणे पुलिस ने गिरफ्तार किया है. दिव्या पर एक रिटायर्ड सरकारी डॉक्टर के घर में घुसकर जानलेवा हमला करने और तोड़फोड़ करने का गंभीर आरोप लगा है. पुलिस ने उन्हें कोर्ट में पेश किया, जहां से 30 सितंबर तक पुलिस कस्टडी में भेज दिया गया है.

‘सरकार’ नाम से सोशल मीडिया पर फेमस

दिव्या शिंदे सोशल मीडिया पर ‘सरकार’ के नाम से भी जानी जाती हैं. वह ‘बिग बॉस मराठी’ सीजन 6 में नजर आई थीं. अब उनपर यह गंभीर आरोप लगा है, जिसके चलते वह सुर्खियों में हैं. पुलिस के मुताबिक, दिव्या पर अपने कुछ साथियों के साथ मिलकर पुणे के मोहम्मद वाड़ी इलाके में रहने वाले 63 वर्षीय रिटायर्ड डॉक्टर विद्याधर गायकवाड़ के साथ मारपीट करने का आरोप है.

---विज्ञापन---

किस बात को लेकर हुआ विवाद?

रिपोर्ट के मुताबिक, डॉक्टर विद्याधर गायकवाड़ साल 2021 में पुणे कैंटोनमेंट अस्पताल से मेडिकल ऑफिसर के पद से रिटायर हुए थे. वह एक सामाजिक संस्था से जुड़े हैं. इसी संस्था की ओर से 1 से 3 सितंबर के बीच पुणे में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया गया था.

बिना बुलाए मंच पर पहुंची दिव्या?

पीड़ित परिवार का आरोप है कि दिव्या को इस कार्यक्रम में बुलाया नहीं गया था, लेकिन वह वहां पहुंचीं और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर के तौर पर मंच से लोगों को संबोधित किया. कार्यक्रम खत्म होने के बाद कथित तौर पर उन्होंने 5 लाख रुपये की मांग की. उनका दावा था कि उनकी मौजूदगी से कार्यक्रम को पब्लिसिटी मिली.

---विज्ञापन---

क्या है परिवार का कहना?

परिवार के मुताबिक, डॉक्टर ने दबाव में आकर करीब 50 हजार रुपये गूगल पे के जरिए दिव्या को दिए थे. हालांकि, आरोप है कि इसके बाद भी बाकी रकम के लिए दबाव बनाया जाता रहा.

घर में घुसकर मारपीट का आरोप

मामला 24 सितंबर की रात को और गंभीर हो गया. आरोप है कि दिव्या अपने साथी अन्ना धामधरे और कुछ अन्य लोगों के साथ डॉक्टर के घर पहुंचीं. परिवार का दावा है कि 5 लाख रुपये में से बाकी रकम मांगने के दौरान विवाद हुआ और आरोपियों ने डॉक्टर के साथ मारपीट शुरू कर दी.

---विज्ञापन---

दिव्या पर लगे ये गंभीर आरोप

आरोप है कि हमले में लकड़ी के डंडे, बेल्ट और धातु के बर्तनों का इस्तेमाल किया गया. घर में तोड़फोड़ करने और डॉक्टर व उनके बेटे को जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है. गंभीर रूप से घायल डॉक्टर को इलाज के लिए ससून अस्पताल में भर्ती कराया गया.

विवादों से रहा पुराना नाता!

बता दें, दिव्या के सोशल मीडिया पर 1.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं. ‘बिग बॉस मराठी 6’ में भी उनका सफर विवादों से जुड़ा रहा था. शो के दौरान साथी कंटेस्टेंट्स को धमकाने और बदतमीजी करने के आरोपों के बाद उन्हें फरवरी में शो से बाहर कर दिया गया था.

---विज्ञापन---

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द वन: फॉर्स ऑफ द फोरेस्ट’ को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने रिलीज के तीसरे दिन यानी रविवार को 14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जिसमें दूसरे दिन के मुकाबले 24.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी देखी गई है. इसी के साथ फिल्म ने अब तक भारत में कुल 33.25 करोड़ रुपये का कारोबार कर लिया है. इसके अलावा, फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन 39.65 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. अब ये फिल्म 50 करोड़ रुपये के काफी करीब पहुंच गई है. वहीं बात अगर तेलुगु सुपरस्टार नानी और राघव जुयाल की एक्शन थ्रिलर फिल्म ‘पैराडाइज’ की करें, तो फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज हुए 4 दिन हो गए हैं. Sacnilk.com की रिपोर्ट के अनुसार, फिल्म ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर चौथे दिन 15.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. तीसरे दिन के कलेक्शन की तुलना में फिल्म की कमाई में 3 प्रतिशत की मामूली बढ़त देखने को मिली. तीसरे दिन फिल्म ने हिंदी में 1.90 करोड़ रुपये, तमिल में 20 लाख रुपये और तेलुगु में 13.60 करोड़ रुपये की कमाई की थी. इसी के साथ फिल्म ने भारत में अब तक कुल 92.10 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. अब देखना होगा कि फिल्म मंगलवार तक 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर पाती है या नहीं.

23:44 (IST) 28 Sep 2026
Entertainment News Live: ‘पंचायत 5’ के लिए कितना और करना होगा इंतजार?

Panchayat Season 5: वेब सीरीज 'पंचायत सीजन 5' की रिलीज डेट को लेकर 'प्रधान जी' फेम रघुबीर यादव ने बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि डबिंग पूरी हो चुकी है और शो 2 से 3 महीनों में स्ट्रीम हो सकता है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

22:27 (IST) 28 Sep 2026
Entertainment News Live: नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ का बॉक्स ऑफिस पर जलवा कायम

The Paradise Box Office Collection Day 5: नानी और राघव जुयाल की एक्शन-पैक फिल्म 'द पैराडाइज' खराब रिव्यूज के बावजूद 5वें दिन तक 96.27 करोड़ रुपये का कुल इंडिया नेट कलेक्शन कर चुकी है और अब बहुत जल्द 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

21:31 (IST) 28 Sep 2026
Entertainment News Live: गोविंदा को लेकर सुनीता आहूजा ने दिया चौंकाने वाला बयान

Sunita Ahuja: गोविंदा और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी की डेटिंग अफवाहों पर पत्नी सुनीता आहूजा ने बड़ा बयान दिया है. सुनीता ने कहा कि वह अब गोविंदा पर नहीं, बल्कि अपने काम पर ध्यान देना चाहती हैं और गोविंदा जिसके साथ भी हैं, खुश रहें. पूरी खबर यहां पढ़ें...

20:53 (IST) 28 Sep 2026
Entertainment News Live: कौन हैं रितेश पाल? जिन्होंने जीता ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 5’ का खिताब

India’s Best Dancer Season 5 Winner: रायपुर के 19 वर्षीय रितेश पाल ने 'इंडियाज बेस्ट डांसर 5' का खिताब जीत लिया है. ट्रॉफी के साथ उन्हें 15 लाख रुपये और एक नई कार मिली. कभी सलून में बाल काटने वाले रितेश की यह जीत गरीबी और संघर्ष पर मेहनत की बड़ी मिसाल है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

20:53 (IST) 28 Sep 2026
Entertainment News Live: हनुमान अंश ने बॉक्स ऑफिस पर पलटा पूरा खेल

Hanuman Ansh: फिल्म 'हनुमान अंश' ने अपने 8वें हफ्ते में वर्ल्डवाइड 400 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. भारत में 300 करोड़ नेट कमाने के साथ फिल्म ने '3 इडियट्स' और 'कांतारा' जैसी बड़ी ब्लॉकबस्टर फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

17:12 (IST) 28 Sep 2026
Entertainment News Live: कौन हैं तान्या मिश्रा? फैंस ने बनाया नया ‘नेशनल क्रश’

सोशल मीडिया की दुनिया में हर कुछ समय बाद कोई नया चेहरा लोगों पसंदीदा हो जाता है. रश्मिका मंदाना, प्रिया वारियर और अब एक नया चेहरा इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है, जिसका नाम तान्या मिश्रा है, जो इन दिनों यूजर्स की फेवरेट बनी हुईं हैं. उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही हैं और फैंस ने उन्हें नेशनल क्रश का टैग दिया हुआ है. तो चलिए आखिर जानते हैं कि आखिर ये हसीना हैं कौन? पढ़ें पूरी खबर...

16:06 (IST) 28 Sep 2026
Entertainment News Live: Rise and Fall 2: सहवाग के शो में पहले ही हफ्ते क्यों बढ़ा बवाल?

Rise and Fall 2: रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' की शुरुआत के साथ ही घर में विवाद और टकराव देखने को मिल रहा है. शो के पहले ही हफ्ते में सिवेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच मामला इतना बढ़ गया कि बात हाथापाई तक पहुंच गई. दोनों के बीच हुई इस लड़ाई का वीडियो अब चर्चा में है. आरोप है कि गुस्से में सिवेत ने शहजाद को धक्का दिया. जिससे वह जमीन पर गिर गए. इतना ही नहीं, दोनों के बीच हुई खींचतान में शहजाद के कपड़े भी फट गए. पढ़ें पूरी खबर...

15:31 (IST) 28 Sep 2026

रिएलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' के नए प्रोमो में शहजाद पूनावाला और सिवेट तोमर के बीच जबरदस्त तू-तू मैं-मैं होती दिखाई दे रही है, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल जाती है. इसी बीच खबर आ रही है कि सिवेट शो से बाहर होने वाले हैं. चलिए आपको पूरा माजरा समझाते हैं. पढ़ें पूरी खबर...

https://www.instagram.com/reel/Dd0ubYzMPAn/?utm_source=ig_web_copy_link&stkn=NTc4MTIwNjQ2YQ==

15:21 (IST) 28 Sep 2026
Entertainment News Live: सुशांत सिंह राजपूत को लेकर बहन ने किया चौंकाने वाला खुलासा

दिवंगत बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत को छह साल से ज्यादा का वक्त बीत चुका है, लेकिन यह मामला आज भी चर्चा में बना रहता है. अब एक्टर की बहन श्वेता सिंह कीर्ति के एक नए वीडियो ने फिर इस मामले को सुर्खियों में ला दिया है. श्वेता ने अपने वीडियो में भाई के पोस्टमार्टम को लेकर कुछ ऐसे दावे किए हैं, जिन्हें सुनकर फैंस भी हैरान हैं. पढ़ें पूरी खबर...

14:39 (IST) 28 Sep 2026
Entertainment News Live: सलमान खान का किसपर फूटा गुस्सा?

Salman Khan Videos: बॉलीवुड के दबंग स्टार सलमान खान अक्सर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं. पैपराजी से लेकर सोशल मीडिया ट्रोलिंग तक, एक्टर कई मुद्दों पर खुलकर अपनी बात रखते हैं. अब सलमान खान ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी AI के गलत इस्तेमाल को लेकर चिंता जताई है. 'बिग बॉस' के वीकेंड का वार में उन्होंने फर्जी AI वीडियो बनाने वालों को जमकर खरी-खोटी सुनाई और सख्त कार्रवाई की बात कही. पढ़ें पूरी खबर...

14:26 (IST) 28 Sep 2026
Entertainment News Live: 44 साल का सुपरस्टार, 19 साल के करियर में दी 3 ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड के इस सुपरस्टार ने अपने 19 साल करियर में 3 ब्लॉकबस्टर, 6 सुपरहिट और 3 हिट फिल्में दी हैं. इसके अलावा, इस सुपरस्टार ने कुछ ऐसी फिल्में भी दी हैं, जो बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाईं, लेकिन आज कल्ट क्लासिक मानी जाती हैं. चलिए आपको इस सुपरस्टार से मिलवाते हैं. पढ़ें पूरी खबर...

13:57 (IST) 28 Sep 2026
Entertainment News Live: पैपराजी की किस बात पर रणबीर कपूर का चढ़ा पारा?

Ranbir Kapoor Viral Video: 'लव एंड वॉर' के स्टार्स रणबीर कपूर, आलिया भट्ट और विकी कौशल इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर चर्चा में हैं. फिल्म से तीनों सितारों के फर्स्ट लुक सामने आने के बाद फैंस के बीच एक्साइटमेंट बढ़ गई है. इसी बीच रणबीर कपूर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह एक पैपराजी की बात पर नाराज होते नजर आए. एक्टर ने पैपराजी से साफ कह दिया, कि बहुत बोल रहा है तू. पढ़ें पूरी खबर...

13:48 (IST) 28 Sep 2026
Entertainment News Live: बॉलीवुड में IT रेड से मची खलबली

बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह और प्रोड्यूसर वासु भगनानी समेत कई सितारों के ठिकानों पर इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की रेड पड़ी है. जानकारी के मुताबिक, आयकर विभाग ने टैक्स चोरी और फिल्मों के नाम पर विदेशों में पैसा भेजने के मामले में 12 ठिकानों पर रेड मारी है. पढ़ें पूरी खबर...

13:14 (IST) 28 Sep 2026
Entertainment News Live: 5 साल की उम्र में रंगमंच, 13 में पिता को खोया… ऐसे बनीं स्वर कोकिला लता मंगेशकर

Lata Mangeshkar Birth Anniversary: लता मंगेशकर का नाम भारतीय संगीत की दुनिया में हमेशा अमर रहेगा. 28 सितंबर को जन्मीं स्वर कोकिला अगर आज हमारे बीच होतीं तो अपना 97वां जन्मदिन मना रही होतीं. 6 फरवरी 2022 को 92 साल की उम्र में उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया था, लेकिन उनकी आवाज आज भी करोड़ों दिलों में जिंदा है. खास बात यह है कि जिस लता को दुनिया महान गायिका के तौर पर जानती है, उनका शुरुआती रुझान अभिनय की तरफ था. पढ़ें पूरी खबर...

12:01 (IST) 28 Sep 2026
Entertainment News Live: एयरपोर्ट पर पति की बाहों में खोईं ये खूबसूरत एक्ट्रेस

बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने पर्सनल मोमेंट को लेकर चर्चा में हैं. 47 साल की इस हसीना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वह अपने पति के साथ बेहद रोमांटिक अंदाज में नजर आ रही हैं. एयरपोर्ट पर कपल की कैमिस्ट्री ने हर किसी का ध्यान खींच लिया.

11:59 (IST) 28 Sep 2026
Entertainment News Live: ममूटी के माथे पर तिलक देख भड़के कट्टरपंथी

मलयालम सिनेमा के दिग्गज अभिनेता ममूटी इन दिनों अपनी फिल्म नहीं, बल्कि एक तिलक को लेकर चर्चा में हैं. 72वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के सिलसिले में गुजरात पहुंचे ममूटी का पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. इस दौरान उनके माथे पर तिलक लगाया गया. इसके बाद सोशल मीडिया पर कुछ लोगों ने इस पर सवाल उठाने शुरू कर दिए. एक यूजर ने तो इसे धार्मिक अपराध तक बता दिया. अब इस पूरे विवाद पर मलयालम एक्टर और कॉमेडियन हरिश्री यूसुफ ने ममूटी का बचाव किया है. पढ़ें पूरी खबर...

First published on: Sep 28, 2026 10:55 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो