Seth Kwame Dzokoto: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री और मीडिया जगत को झकझोर देने वाली एक बेहद चौंकाने वाली खबर सामने आ रही है. पॉपुलर टीवी स्टार, ब्रॉडकास्ट और आइकॉनिक सिटकॉम ‘एफिएवुरा’ (Efiewura) से घर-घर में अपनी खास पहचान बनाने वाले सेथ क्वामे जोकोटो (Seth Kwame Dzokoto) उर्फ SKD का निधन हो गया है. हैरानी की बात यह है कि उन्होंने तब दुनिया को अलविदा कहा, जब वह एक रेडियो डिस्कशन में लाइव जुड़े हुए थे. जहां अचानक उनके निधन होने की खबर सुनकर उनके फैंस भी काफी शोक में है और सोशल मीडिया पर श्रद्धांजलि दे रहे हैं.
रेडियो चर्चा के दौरान हुआ अचानक निधन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, सेथ क्वामे जोकोटो अपनी पार्टी के आगामी चुनावों से जुड़े एक रेडियो डिस्कशन में हिस्सा ले रहे थे, तभी अचानक उनका निधन हो गया. इस तरह अचानक दुनिया छोड़ जाने की खबर ने सबको स्तब्ध कर दिया है.
‘एफिएवुरा’ फेम और SKD के नाम से थी पहचान
सेथ क्वामे जोकोटो को घाना के दर्शकों के बीच उनकी बेहतरीन कॉमिक टाइमिंग, जबरदस्त ह्यूमर और पॉपुलर टीवी सीरीज ‘एफिएवुरा’ के जरिए घर-घर में एक अलग पहचान मिली थी, जहां लोग उन्हें प्यार से SKD भी कहते थे.
राजनीति और मीडिया में था बड़ा योगदान
मनोरंजन की दुनिया के अलावा वह नेशनल डेमोक्रेटिक कांग्रेस (NDC) पार्टी के एक जाने-माने कम्युनिकेटर और नेता भी थे. उन्होंने साल 2016 के आम चुनावों में तार्कवा-नुआएम निर्वाचन क्षेत्र से पार्टी के संसदीय उम्मीदवार के रूप में भी चुनाव लड़ा था.
पहले भी आ चुकी थी हेल्थ कॉम्प्लिकेशन
साल 2023 में जब सेथ की सेहत अचानक काफी बिगड़ गई थी, तब पूर्व राष्ट्रपति जॉन ड्रामानी महामा ने उनके विदेश में इलाज के लिए खास मदद की थी. सर्जरी और रिकवरी के बाद वह पूरी तरह ठीक होकर वापस लौटे थे और एक्टिवली काम कर रहे थे.
NDC पार्टी और फैंस ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
वेस्टर्न रीजनल कम्युनिकेटर्स ब्यूरो ने उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है. पार्टी ने श्रद्धांजलि देते हुए कहा—”रेस्ट वेल, कॉमरेड सेथ क्वामे जोकोटो. आपकी आवाज शांत हो गई है, लेकिन आपकी विरासत हमेशा जिंदा रहेगी.”