Friday, 23 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

अक्षय कुमार के बेटे पर आया अनन्या पांडे का दिल? साथ में फोटो सामने आते ही शुरू हुई चर्चा

Ananya Panday Aarav Kumar Photo: अनन्या पांडे ने सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार के बेटे आरव कुमार के साथ एक तस्वीर शेयर की है, जिसके बाद दोनों के वेकेशन और डेटिंग के कयास लगाए जा रहे हैं. हालांकि, ये सिर्फ फैंस के कयास हैं.

ananya panday aarav kumar vacation photo
ananya panday aarav kumar vacation photo

Ananya Panday Aarav Kumar Photo: बॉलीवुड के खिलाड़ी कुमार यानी अक्षय कुमार (Akshay Kumar) के बेटे आरव कुमार (Aarav Kumar) और ग्लैमरस एक्ट्रेस अनन्या पांडे (Ananya Panday) इन दिनों सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं. लाइमलाइट से दूर रहने वाले आरव की एक तस्वीर जब से अनन्या पांडे के साथ सामने आई है, इंटरनेट पर तरह-तरह की चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है. विदेश में वेकेशन एंजॉय कर रहे इन दोनों स्टार्स की इस कोजी तस्वीर ने आते ही डेटिंग की अफवाहों को हवा दे दी है.

अनन्या की इंस्टाग्राम स्टोरी ने खींचा सबका ध्यान

अनन्या पांडे ने सोशल मीडिया पर आरव के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों साथ बैठे हुए नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर में अनन्या ने ब्राउन ओवरसाइज़्ड हुडी पहनी है, जबकि आरव ग्रे निट कार्डिगन में कूल लग रहे हैं.

---विज्ञापन---

बेकिंग और मफिन वाली तस्वीर से उड़ी अफवाहें

इस तस्वीर को शेयर करते हुए अनन्या ने कैप्शन में लिखा—”दोस्तों, मेरी बेकिंग को मंजूरी मिल गई है”. तस्वीर में दोनों मफिन एन्जॉय करते दिखे, जिसके सामने आते ही इंटरनेट पर लोगों ने दोनों के बीच कुछ पकने की अटकलें लगानी शुरू कर दीं.

क्या एक्टिंग से दूर हैं आरव कुमार?

अक्षय कुमार और ट्विंकल खन्ना के बेटे आरव का फिल्मों में कोई खास इंटरेस्ट नहीं है. अक्षय पहले ही बता चुके हैं कि आरव फैशन डिजाइनिंग की फील्ड में अपनी राह बना रहे हैं और नॉर्मल लाइफ जीना पसंद करते हैं.

---विज्ञापन---

अनन्या पांडे का वर्क फ्रंट

चंकी पांडे की बेटी अनन्या ने साल 2019 में ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ से डेब्यू किया था. हाल ही में वह फिल्म ‘चांद मेरा दिल’ में नजर आई थीं, और जल्द ही वह अक्षय कुमार के साथ पीरियड फिल्म ‘शंकरा’ में भी स्क्रीन शेयर करती दिखेंगी.

सिर्फ एक तस्वीर, बाकी सब कयास

फिलहाल इन डेटिंग की खबरों पर दोनों की तरफ से कोई ऑफिशियल रिएक्शन नहीं आया है. महज एक फोटो के आधार पर उड़ रही ये अफवाहें सिर्फ सोशल मीडिया का बज बनकर रह गई हैं.

---विज्ञापन---
First published on: Oct 23, 2026 06:15 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो