Monday, 28 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

कौन हैं रितेश पाल? जिन्होंने जीता ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 5’ का खिताब, इतने लाख मिली प्राइज मनी

India’s Best Dancer Season 5 Winner: रायपुर के 19 वर्षीय रितेश पाल ने 'इंडियाज बेस्ट डांसर 5' का खिताब जीत लिया है. ट्रॉफी के साथ उन्हें 15 लाख रुपये और एक नई कार मिली. कभी सलून में बाल काटने वाले रितेश की यह जीत गरीबी और संघर्ष पर मेहनत की बड़ी मिसाल है.

ritesh pal wins indias best dancer season 5
ritesh pal wins indias best dancer season 5

India’s Best Dancer Season 5 Winner: छोटे पर्दे के सबसे धमाकेदार डांस रियलिटी शो ‘इंडियाज बेस्ट डांसर सीजन 5’ (India’s Best Dancer Season 5) को आखिरकार अपना नया चैंपियन मिल गया है. देशभर के टॉप डांसर्स को कड़ी टक्कर देते हुए छत्तीसगढ़ के रायपुर के रहने वाले 19 साल के ‘रितेश पाल’ (Ritesh Pal) ने इस सीजन की चमचमाती ट्रॉफी अपने नाम कर ली है. अपने किलर कंटेंपरेरी मूव्स, अमेजिंग फ्लेक्सिबिलिटी और खतरनाक स्टंट्स से जजों का दिल जीतने वाले रितेश के साथ उनके कोरियोग्राफर ‘प्रतीक उतेकर’ (Pratik Utekar) ने भी जीत का झंडा गाड़ दिया है. आइए जानते हैं विनर को कितनी प्राइज मनी मिली…

15 लाख कैश और चमचमाती कार

‘इंडियाज बेस्ट डांसर 5’ का ताज अपने नाम करने वाले रितेश पाल पर पैसों और गिफ्ट्स की जमकर बरसात हुई है. विनर ट्रॉफी के साथ रितेश को 15 लाख रुपये की भारी-भरकम कैश प्राइज मनी (Cash Prize) और एक ब्रांड न्यू चमचमाती कार (New Car) मिली है. यह जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि रितेश के तगड़े स्ट्रगल और अटूट हौसले का नतीजा है.

---विज्ञापन---

सलून में बाल काटकर पूरी की फीस

आज रितेश जिस बुलंदी पर हैं, उसके पीछे आंसुओं और कड़ी मेहनत का लंबा सफर है. रायपुर के बेहद गरीब परिवार से ताल्लुक रखने वाले रितेश को शुरुआत में फैमिली का कोई सपोर्ट नहीं मिला. अपने डांस पैशन को जिंदा रखने और क्लास की फीस भरने के लिए उन्होंने एक सलून में बाल काटने तक का काम किया. दिनभर कैची चलाने के बाद वह रात-रातभर डांस प्रैक्टिस किया करते थे.

दादी का सपोर्ट और ‘डांस प्लस 6’

इस मुश्किल दौर में परिवार के विरोध के बावजूद रितेश की दादी ने उनका हमेशा साथ दिया. दादी ने अपनी जमा-पूंजी से रितेश की मदद की और उनका हौसला बढ़ाया. इससे पहले रितेश ‘डांस प्लस 6’ (Dance Plus 6) में भी नजर आ चुके थे, लेकिन ‘इंडियाज बेस्ट डांसर 5’ की इस ऐतिहासिक जीत ने उन्हें रातों-रात पूरे देश का बड़ा डांस स्टार बना दिया है.

---विज्ञापन---

कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर का विजन

रितेश की इस सक्सेस के पीछे मुंबई के 36 वर्षीय मशहूर कोरियोग्राफर प्रतीक उतेकर का बहुत बड़ा हाथ रहा. श्यामक डावर डांस कंपनी से ट्रेंड प्रतीक का रियलिटी शोज में विनिंग ट्रैक रिकॉर्ड रहा है. वह इससे पहले ‘नच बलिए’ और ‘डांस दीवाने जूनियर्स’ (आदित्य पाटिल के साथ) जीत चुके हैं. इसके अलावा Season 1 में मुकल गेन के साथ धमाल मचाने वाले प्रतीक ने इस बार रितेश के हुनर को ऐसा निखारा कि जज हर एक्ट पर स्टैंडिंग ओवेशन देने को मजबूर हो गए.

सलून के आईने से आसमान की ऊंचाई

फिनाले में जैसे ही विनर के रूप में रितेश पाल और प्रतीक उतेकर के नाम की अनाउंसमेंट हुई, 19 साल के रितेश की आंखों से आंसू झलक पड़े. सलून के छोटे से शीशे में बड़े-बड़े सपने देखने वाले लड़के ने साबित कर दिया कि अगर इरादे मजबूत हों तो गरीबी भी मंजिल के आड़े नहीं आ सकती. उनकी यह ट्रॉफी देश के हर उस छोटे शहर के डांसर की उम्मीद बन गई है जो तंग गलियों से निकलकर दुनिया जीतने का ख्वाब देखता है.

---विज्ञापन---

First published on: Sep 28, 2026 04:27 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola