Monday, 28 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘पंचायत 5’ के लिए कितना और करना होगा इंतजार? रघुबीर यादव ने खुद दिया बड़ा हिंट

Panchayat Season 5: वेब सीरीज 'पंचायत सीजन 5' की रिलीज डेट को लेकर 'प्रधान जी' फेम रघुबीर यादव ने बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने बताया कि डबिंग पूरी हो चुकी है और शो 2 से 3 महीनों में स्ट्रीम हो सकता है.

Panchayat 5
Panchayat 5

Panchayat Season 5: अमेजन प्राइम वीडियो (Amazon Prime Video) की सबसे पॉपुलर और फैंस की ऑल-टाइम फेवरेट वेब सीरीज ‘पंचायत’ (Panchayat) के नए सीजन को लेकर इंटरनेट पर तगड़ा बज बना हुआ है. फुलेरा गांव की देसी और मजेदार कहानी के दीवाने अब बेसब्री से इसके पांचवे सीजन ‘पंचायत 5’ (Panchayat Season 5) का इंतजार कर रहे हैं. जब से शूटिंग पूरी होने की खबरें आई थीं, फैंस रिलीज डेट के ऑफिशियल अनाउंसमेंट के लिए टकटकी लगाए बैठे थे. अब खुद फुलेरा के ‘प्रधान जी’ यानी दिग्गज एक्टर रघुबीर यादव (Raghubir Yadav) ने शो के रिलीज टाइमलाइन पर एक बड़ा हिंट देकर फैंस की एक्साइटमेंट को नेक्स्ट लेवल पर पहुंचा दिया है.

2 से 3 महीने में ‘पंचायत 5’

एक हालिया इंटरव्यू में जब रघुबीर यादव से ‘पंचायत 5’ की रिलीज डेट को लेकर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने कहा कि पांचवें सीजन की शूटिंग पूरी हो चुकी है और उन्होंने अपनी डबिंग भी पूरी कर ली है. रिलीज की बात करें तो उनके हिसाब से अभी 2 से 3 महीने का वक्त और लगेगा, क्योंकि इस समय शो की एडिटिंग का काम जोर-शोर से चल रहा है.

---विज्ञापन---

भूषण और बिनोद निकले बदमाश एक्टर्स

इंटरव्यू में जब रघुबीर से पूछा गया कि शो में किस किरदार ने उन्हें सबसे ज्यादा हैरान किया, तो उन्होंने दिल खोलकर साथी कलाकारों की तारीफ की. रघुबीर बोले, “सारे ही एक्टर बहुत अच्छे हैं. खास तौर से एक तो बिनोद (अशोक पाठक) और दूसरा भूषण ‘बनराकस’ (दुरगेश कुमार), दोनों बड़े बदमाश एक्टर हैं. हम तो भूषण के ही नाम से जानते हैं… सब कमाल के आर्टिस्ट हैं.”

‘हुंकार में दिखे बापजी के रोल में

रघुबीर यादव इन दिनों अपनी नई सीरीज ‘हुंकार’ (Hunkkaar) को लेकर भी काफी चर्चा में बने हुए हैं. ‘जियो हॉटस्टार’ पर रिलीज हुई इस वेब सीरीज में उन्होंने ‘बापजी’ का एक दमदार कैरेक्टर प्ले किया है, जिसकी एक्टिंग और रोल की हर तरफ खूब तारीफ हो रही है.

---विज्ञापन---

म्यूजिक में होगा अनोखा एक्सपेरिमेंट

‘पंचायत 5’ में न सिर्फ कहानी का नया एंगल देखने को मिलेगा, बल्कि इसका म्यूजिक भी काफी हटकर होने वाला है. सीरीज के म्यूजिक कंपोजर अनुराग सैकिया (Anurag Saikia) ने हाल ही में हिंट दिया था कि अपकमिंग सीजन में म्यूजिक के साथ कुछ बहुत ही इंटरेस्टिंग और नए एक्सपेरिमेंट्स किए जा रहे हैं.

फुलेरा के नए ट्विस्ट का इंतजार

प्रधान जी, सचिव जी, विकास और प्रहलाद चा की इस जोड़ी को दोबारा स्क्रीन पर देखने के लिए ऑडियंस सुपर एक्साइटेड है. मेकर्स इस बार फुलेरा गांव में क्या नया बवंडर और एंगल जोड़ने वाले हैं, इसका सस्पेंस 2-3 महीनों के अंदर प्राइम वीडियो पर खत्म होने वाला है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 28, 2026 09:48 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola