Monday, 28 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘वो जिसके साथ भी हैं खुश रहें…’, गोविंदा को लेकर सुनीता आहूजा ने दिया चौंकाने वाला बयान

Sunita Ahuja: गोविंदा और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी की डेटिंग अफवाहों पर पत्नी सुनीता आहूजा ने बड़ा बयान दिया है. सुनीता ने कहा कि वह अब गोविंदा पर नहीं, बल्कि अपने काम पर ध्यान देना चाहती हैं और गोविंदा जिसके साथ भी हैं, खुश रहें.

sunita ahuja on govinda komal rani affair rumours
sunita ahuja on govinda komal rani affair rumours

Sunita Ahuja: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा (Govinda) और उनकी वाइफ सुनीता आहूजा (Sunita Ahuja) की मैरिड लाइफ को लेकर बी-टाउन में काफी हलचल मची हुई है. हाल ही में गोविंदा को उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड ‘कोमल रानी स्वर्णकार’ (Komal Rani Swarnakar) संग ‘लालबागचा राजा’ के दरबार में बप्पा का आशीर्वाद लेते देखा गया था, जिसके बाद से दोनों की डेटिंग की अफवाहें इंटरनेट पर तेजी से वायरल होने लगीं. अब आखिरकार सुनीता आहूजा ने गोविंदा और कोमल रानी के रिश्ते की खबरों पर अपनी खामोशी तोड़ते हुए एक शॉकिंग स्टेटमेंट दिया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है.

लालबागचा राजा के दरबार में दिखे

गोविंदा और उनकी रूमर्ड गर्लफ्रेंड कोमल रानी स्वर्णकार हाल ही में ‘लालबागचा राजा’ के दर्शन करने एक साथ पहुंचे थे. बप्पा के दरबार से दोनों की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर उनकी अफेयर और डेटिंग की खबरें एक बार फिर गरमा गईं, जिसके बाद हर किसी की नजरें सुनीता के रिएक्शन पर टिकी थीं.

---विज्ञापन---

गोविंदा या को-स्टार पर नहीं बोलना

एक इंटरव्यू के दौरान जब सुनीता से गोविंदा और कोमल रानी के साथ दर्शन करने पर सवाल पूछा गया, तो उन्होंने बहुत ही बेबाक जवाब दिया. सुनीता ने कहा, “गोविंदा के बारे में या उनकी को-स्टार के बारे में मुझे कुछ नहीं बोलना है. मैं देख रही हूं कि वो खुश हैं. भगवान उनका भला करे. जैसी जिंदगी उन्हें जीनी है, वो जिएं.”

जिसके साथ हैं, खुश रहें’

सुनीता ने आगे साफ किया कि अब उन्हें इन सब ड्रामे और विवादों से कोई फर्क नहीं पड़ता. उन्होंने कहा, “मुझे अब इन सब चीजों पर ध्यान नहीं देना है. मैं भगवान से प्रार्थना करती हूं कि वो जहां भी हैं, जिसके साथ भी हैं खुश रहें. मेरा फोकस अब मेरे काम पर है. मैं अब बार-बार कंट्रोवर्सी में नहीं पड़ना चाहती. जिसे जहां खुशी मिलती है, वहीं पर रहो. यह सिर्फ टाइम की बर्बादी है और टाइम बर्बाद करने से अच्छा है कि खुद पर ध्यान दो.”

---विज्ञापन---

कोमल ने लगाए थे संगीन आरोप

बात दें कि बीते दिनों कोमल रानी स्वर्णकार ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर सुनीता आहूजा पर जमकर निशाना साधा था. कोमल ने अपने पोस्ट में सनसनीखेज दावा करते हुए कहा था कि सुनीता ने गोविंदा को जान से मारने की कोशिश की है. इस शॉकिंग पोस्ट के बाद से ही दोनों परिवारों के बीच की कड़वाहट खुलकर सामने आ गई थी.

टूटा हुआ घर दोबारा नहीं टूटता

गोविंदा और सुनीता का घर तोड़ने और मैरिड लाइफ में दरार डालने के आरोपों पर भी कोमल ने तीखा पलटवार किया था. कोमल ने कहा था कि गोविंदा का घर पहले से ही टूटा हुआ था और किसी टूटे हुए घर को फिर से नहीं तोड़ा जा सकता. हालांकि, कोमल द्वारा लगाए गए इन सभी संगीन आरोपों पर सुनीता ने अभी तक सीधा कोई रिएक्शन या जवाब नहीं दिया है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 28, 2026 06:11 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola