TV Actress on Comeback After Delivery: टीवी के मोस्ट पॉपुलर कपल में से एक दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया इन दिनों रियलिटी शो ‘पति, पत्नी और पंगा 2’ में नजर आ रहे हैं. हाल ही में कपल ने काम के बीच तालमेल बनाने को लेकर और एक्ट्रेस ने प्रेग्नेंसी के बाद रिकवरी को लेकर खुलकर बात की है. टीवी का ये कपल शादी के 10 साल बाद बच्चों के माता-पिता बना. बच्चों के जन्म के 4 महीने बाद ही दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया ने टीवी पर वापसी की.
हाल ही में एक इंटरव्यू में दिव्यांका त्रिपाठी ने ‘पति, पत्नी और पंगा 2’ में कमबैक को लेकर बात की. एक्ट्रेस ने बताया कि इस शो के लिए विवेक ने उन्हें काफी मोटिवेट किया है. विवेक चाहते थे कि वह डिलीवरी के बाद दोबारा काम शुरू करें. एक्ट्रेस ने कहा, “विवेक ने मुझे यह शो करने के लिए काफी समझाया था क्योंकि वह चाहते थे कि मैं दोबारा पहले जैसी हो जाऊं. समझ आ रहा है कि पहले जैसा होना पॉसिबल नहीं है. पहले मुझे लगता था कि मैं डिलीवरी के बाद फिर से वैसी ही बन जाऊंगी जैसी पहले थी. लेकिन ऐसा नहीं होता. डिलीवरी के बाद जब आप काम शुरू करते हैं, तो फिजिकली और मेंटली रूप से यह एक नई शुरुआत की तरह होता है.” अधिक जानकारी के लिए E24 का यह वीडियो देखें…