Friday, 23 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Entertainment News Live: ‘बिग बॉस 20’ के काजी तौकीर की बीवी हैं ‘रॉकस्टार’! भाई ने खोले ऐसे राज जो कर देंगे हैरान

'बिग बॉस 20 के कंटेस्टेंट काजी तौकीर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं. फैंस उनकी पत्नी और शादीशुदा जिंदगी के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक हैं. ऐसे में अब उनकी बीवी के बारे में ऐसी जानकारी सामने आई है जो चौंकाने वाली है.

Qazi Touqeer Bigg Boss 20
काजी तौकीर की पत्नी इफ्सा को लेकर शॉकिंग खुलासा

Entertainment News Live Update: ‘बिग बॉस 20’ में नजर आ रहे सिंगर काजी तौकीर इन दिनों अपने गेम के साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में हैं. शो में काजी ने अपनी पत्नी इफ्सा का कई बार जिक्र किया है. इसके बाद फैंस उनकी पत्नी और शादीशुदा जिंदगी के बारे में जानने के लिए काफी उत्सुक नजर आए. अब काजी के भाई काजी तौसीफ ने इफ्सा को लेकर कुछ ऐसी बातें बताई हैं, जिनसे उनके परिवार में उनकी खास जगह का पता चलता है.

काजी की पत्नी इफ्सा कौन हैं?

काजी तौकीर की पत्नी का नाम इफ्सा है. काजी ने शो में बताया था कि इफ्सा उनसे 9 साल छोटी हैं और पेशे से डेंटिस्ट हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों की शादी साल 2021 में हुई थी. कोरोना काल में हुई यह शादी काफी निजी रखी गई थी. हालांकि, ‘बिग बॉस 20’ में काजी की एंट्री के बाद उनकी शादी के पुराने वीडियो और तस्वीरें सोशल मीडिया पर फिर से चर्चा में आ गए.

---विज्ञापन---

भाई ने खोले अनसुने राज

काजी तौसीफ ने फिल्म विंडो को दिए अपने इंटरव्यू में बताया कि उनकी भाभी इफ्सा परिवार की ‘रॉकस्टार’ हैं. उन्होंने कहा कि काजी के परिवार को उस वक्त काफी बुरा लगा, जब बिग बॉस के घर में कुछ कंटेस्टेंट्स ने काजी को निशाना बनाया और उनके बारे में बातें कहीं. उनके मुताबिक, काजी की पत्नी और पूरा परिवार उनके साथ होने वाली ऐसी बातों से दुखी होता है.

बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की फिल्म ‘द व्वान: फोर्स ऑफ द फॉरेस्ट’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर अपनी पकड़ बनाए हुए है. Sacnilk की रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने सोमवार को करीब 5.25 करोड़ रुपये कमाए हैं. इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 38.85 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. वहीं नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत तो शानदार अंदाज में की, लेकिन पहले सोमवार को फिल्म की कमाई में करीब 68 फीसदी की गिरावट देखने को मिली. Sacnilk की रिपोर्ट के अनुसार, ‘द पैराडाइज’ ने 28 सितंबर को भारत में करीब 4.62 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. इस दिन फिल्म के कुल 5,732 शो चले और इसकी ऑक्यूपेंसी करीब 17.2 फीसदी रही. इसके साथ ही फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 96.72 करोड़ रुपये पहुंच गया है. वहीं, भारत में इसका ग्रॉस कलेक्शन करीब 114.45 करोड़ रुपये बताया जा रहा है.

---विज्ञापन---
23:27 (IST) 29 Sep 2026
Entertainment News Live: नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ ने पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

The Paradise Box Office Collection Day 6: साउथ सुपरस्टार नानी की मास-एक्शन फिल्म 'द पैराडाइज' ने खराब रिव्यूज को ठेंगा दिखाते हुए 6वें दिन 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है. नानी और राघव जुयाल की जोड़ी का खुमार फैंस पर छाया हुआ है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

21:40 (IST) 29 Sep 2026
Entertainment News Live: गौरव तिवारी की मौत का खुलेगा राज? दूसरे सीजन को लेकर अपडेट

Bhay Season 2: करण टैकर की सीरीज 'भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री 2' ('Bhay Season 2') की रिलीज डेट और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को लेकर बड़ा अपडेट आया है. थ्रिल और खौफ से भरपूर यह सीजन जनवरी 2027 के बीच में दस्तक देने वाला है. पूरी खबर यहां पढ़ें...

21:21 (IST) 29 Sep 2026
Entertainment News Live: Lock Upp Season 2 का हुआ ऐलान

Lock Upp Season 2 Update: ओटीटी का सबसे कंट्रोवर्शियल शो 'लॉक अप सीजन 2' जल्द ही नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाला है. एकता कपूर के इस शो में इस बार नए कैदियों की क्लास लगाने के लिए रितेश देशमुख और फराह खान की जोड़ी बतौर 'जैलर' नजर आएगी. पूरी खबर यहां पढ़ें...

20:51 (IST) 29 Sep 2026
Entertainment News Live: करण वाही संग ब्रेकअप पर खुलकर बोलीं उदिति सिंह

Uditi Singh On Breakup With Karan Wahi: 'बिग बॉस 20' कंटेस्टेंट उदिति सिंह ने एक्टर करण वाही संग अपने ब्रेकअप पर बड़ा बयान दिया है. उदिति ने कहा कि यह ब्रेकअप उनके लिए एक 'आशीर्वाद' जैसा रहा, क्योंकि इसके बाद उनका करियर और लाइफ पूरी तरह से चेंज हो गई. पूरी खबर यहां पढ़ें...

20:19 (IST) 29 Sep 2026
Entertainment News Live: 13 साल बाद OTT पर रिलीज हुई राजकुमार राव की ‘शाहिद’

Rajkummar Rao Shahid OTT Release: राजकुमार राव की फिल्म 'शाहिद' पूरे 13 साल के लंबे इंतजार के बाद 'प्राइम वीडियो' पर स्ट्रीम हुई है. इसकी डिजिटल रिलीज में हुई इस भयानक देरी को लेकर राइटर अपूर्व अस्रानी ने सोशल मीडिया पर तीखे सवाल खड़े किए हैं. पूरी खबर यहां पढ़ें...

19:56 (IST) 29 Sep 2026
Entertainment News Live: पंकज त्रिपाठी की ‘ओह माय डॉग’ की OTT रिलीज डेट आई सामने

Ohh My Dog OTT release: पंकज त्रिपाठी स्टारर कॉमेडी ड्रामा 'ओह माय डॉग' (Ohh My Dog) की ओटीटी रिलीज डेट कन्फर्म हो चुकी है. थिएटर्स में तारीफें बटोरने के बाद यह फिल्म 1 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होने जा रही है. खबर यहां पढ़ें...

14:53 (IST) 29 Sep 2026
Entertainment News Live: क्या सच में जैकी चैन का हो गया निधन?

हॉलीवुड के मशहूर एक्शन स्टार और दुनिया भर में अपनी अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता जैकी चैन को लेकर सोशल मीडिया पर एक चौंकाने वाली खबर वायरल हो रही है. कई सोशल मीडिया पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि 72 साल के जैकी चैन का निधन हो गया है. इतना ही नहीं, वायरल पोस्ट में उनकी एक ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर भी शेयर की जा रही है. जिस पर उनके नाम के साथ '1954-2026' लिखा हुआ है. इस पोस्ट के वायरल होते ही फैंस के बीच चिंता बढ़ गई. हालांकि, जैकी चैन के निधन की खबर पूरी तरह फर्जी है. पढ़ें पूरी खबर...

13:11 (IST) 29 Sep 2026
Entertainment News Live: ‘राणाबाली’ से ‘जेलर 2’ तक, अक्टूबर में थिएटर हिलाने आ रहीं ये 8 फिल्में

South October Theater Release: अक्टूबर का महीना साउथ सिनेमा के फैंस के लिए काफी खास होने वाला है. इस महीने एक-दो नहीं, बल्कि कई बड़ी और मच अवेटेड फिल्में सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली हैं. एक तरफ रजनीकांत की 'जेलर 2' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है, तो दूसरी तरफ विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की 'राणाबाली' भी सुर्खियों में छाई हुई है. इसके अलावा विजय सेतुपति, फहद फासिल, शिवराजकुमार और विष्णु विशाल जैसे सितारों की फिल्में भी अक्टूबर में रिलीज होंगी. आइए जानते हैं इस महीने कौन-कौन सी साउथ फिल्में थिएटर पर तहलका मचाने आ रहीं हैं. पढ़ें पूरी खबर...

11:50 (IST) 29 Sep 2026
Entertainment News Live: बिन ब्याही मां बनना चाहती थीं स्वरा भास्कर?

बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने हाल ही में अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े एक किस्से को शेयर कर हर किसी को हैरान कर दिया है, एक्ट्रेस ने बताया कि एक समय ऐसा आया था, जिसने उन्हें यह सोचने पर मजबूर कर दिया था, कि उनकी शादी नहीं होगी, लेकिन एक्ट्रेस मां बनना चाहती थी, इसलिए उन्होंने एक ऐसा फैसला लिया जो आसान नहीं था. पढ़ें पूरी खबर...

11:49 (IST) 29 Sep 2026
Entertainment News Live: ऐश्वर्या राय ने रैंप पर बिखेरा ऐसा जादू, टुक-टुक निहारते रहे लोग

Aishwarya Rai Ramp Walk On Paris Fashion Week: बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर अपने रॉयल अंदाज को लेकर सुर्खियों में हैं. ऐश्वर्या ने सोमवार को पेरिस फैशन वीक में रैंप वॉक किया, जहां उनका अंदाज देखकर हर कोई उनकी तारीफ करता नजर आया. लंबे समय बाद रैंप पर उतरीं ऐश्वर्या ने अपने स्टाइल, स्वैग और खूबसूरती से महफिल लूट ली. उनका लुक इतना खास था कि सोशल मीडिया पर उनके वीडियो और तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. पढ़ें पूरी खबर...

11:48 (IST) 29 Sep 2026
Entertainment News Live: ‘जिसके साथ हों, खुश रहें...’, अफेयर की अफवाहों के बीच सुनीता आहूजा का बड़ा बयान

Govinda-Sunita Ahuja: बॉलीवुड एक्टर गोविंदा और एक्ट्रेस कोमल रानी स्वर्णकार इन दिनों अपने कथित रिश्ते को लेकर लगातार सुर्खियों में हैं. दोनों को हाल ही में मुंबई के मशहूर लालबागचा राजा के दर्शन करते हुए देखा गया, जिसके बाद उनके रिश्ते को लेकर एक बार फिर तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. अब इन अफवाहों के बीच गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा ने ऐसा बयान दिया है, जिसने सबका ध्यान खींच लिया है. पढ़ें पूरी खबर...

First published on: Sep 29, 2026 11:44 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो