Tuesday, 29 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bhay Season 2: गौरव तिवारी की मौत का खुलेगा राज? दूसरे सीजन को लेकर आया बड़ा अपडेट

Bhay Season 2: करण टैकर की सीरीज 'भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री 2' ('Bhay Season 2') की रिलीज डेट और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म को लेकर बड़ा अपडेट आया है. थ्रिल और खौफ से भरपूर यह सीजन जनवरी 2027 के बीच में दस्तक देने वाला है.

Bhay Season 2 Release Update
Bhay Season 2 Release Update

Bhay Season 2: हिंदी सिनेमा की अब तक की सबसे खौफनाक और बेहतरीन सुपरनैचुरल वेब सीरीज में से एक ‘भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री’ (Bhay: The Gaurav Tiwari Mystery) के सीजन 2 का इंतजार कर रहे फैंस के लिए आखिरकार एक बहुत बड़ी खुशखबरी आ गई है. एक्टर करण टैकर (Karan Tacker) की इस पॉपुलर पैरानॉर्मल थ्रिलर सीरीज को लेकर एक धमाकेदार लेटेस्ट अपडेट सामने आया है. मेकर्स ने दूसरे सीजन के लिए कमर कस ली है और इसका काम लगभग आधा पूरा हो चुका है. आइए जानते हैं कि यह हॉरर थ्रिलर ओटीटी पर कब और कहां ऑनलाइन स्ट्रीम की जाएगी…

जनवरी 2027 में ओटीटी रिलीज

बॉलीवुड हंगामा की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, माइटी मोशन पिक्चर्स ने अपनी सुपरनैचुरल थ्रिलर सीरीज के दूसरे सीजन का आधा काम पूरा कर लिया है. रिपोर्ट के आधार पर उम्मीद जताई जा रही है कि ‘भय 2’ को जनवरी 2027 के मध्य में ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘एमएक्स प्लेयर’ (MX Player) पर ऑनलाइन स्ट्रीम कर दिया जाएगा.

---विज्ञापन---

पहले सीजन का जबरदस्त रिस्पॉन्स

बीते साल रिलीज हुई ‘भय: द गौरव तिवारी मिस्ट्री’ के पहले सीजन को दर्शकों और क्रिटिक्स की तरफ से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला था. एक असली हॉरर थ्रिलर के रूप में इस सीरीज ने सही मायनों में दर्शकों को खौफ से भर दिया था, जिसके चलते मेकर्स अब इसके अगले पार्ट को और भी बड़े पैमाने पर पेश कर रहे हैं.

गहराई से दिखेंगे अनसुलझे मामले

सीजन 2 में मेकर्स पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेशन की उस रहस्यमयी दुनिया को और भी गहराई से एक्सप्लोर करने वाले हैं. इस बार नए अनसुलझे मामलों और आत्माओं के रहस्य पर काम किया जाएगा. हालांकि, यह सीजन वहीं से शुरू होगा जहां पहला चैप्टर खत्म हुआ था या कोई बिल्कुल नया मामला दिखाया जाएगा, इस पर से पर्दा उठना बाकी है.

---विज्ञापन---

गौरव तिवारी की मर्डर मिस्ट्री

पहले सीजन का एंड भारत के सबसे मशहूर पैरानॉर्मल इन्वेस्टिगेटर गौरव तिवारी (Gaurav Tiwari) की रहस्यमयी मौत पर हुआ था. ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि ‘भय 2’ की कहानी में उनकी मिस्टीरियस डेथ का सच उजागर किया जाएगा और इसी सस्पेंस को आगे बढ़ाया जाएगा.

करण टैकर का फिर दिखेगा खौफनाक रूप

करण टैकर ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से पहले सीजन में सभी का दिल जीत लिया था. अब सीजन 2 में मेकर्स नए सीक्रेट्स, नए मर्डर्स और रोंगटे खड़े कर देने वाले हॉरर एलिमेंट्स के साथ वापसी कर रहे हैं, जो एक बार फिर ओटीटी पर डर का माहौल बनाने के लिए पूरी तरह तैयार है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 29, 2026 08:24 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola