Lock Upp Season 2 Update: रियलिटी टीवी की दुनिया में बवंडर मचाने वाला शो ‘लॉक अप’ (Lock Upp: Sach Ya Sazaa) अपने धमाकेदार दूसरे सीजन के साथ वापस लौट रहा है. इस शो की जेल सीधे नेटफ्लिक्स (Netflix) पर खुलने वाली है. एकता कपूर और शोभा कपूर द्वारा प्रोड्यूस और मलय प्रधान द्वारा शो-रन किए जा रहे ‘लॉक अप सीजन 2’ (Lock Upp Season 2) का ऑफिशियल ऐलान हो चुका है. इस बार थ्रिल और एंटरटेनमेंट को डबल करने के लिए बॉलीवुड के वर्सेटाइल एक्टर रितेश देशमुख (Riteish Deshmukh) और फराह खान (Farah Khan) एक बार फिर बतौर जैलर कमान संभालते नजर आएंगे.
5 अरब से ज्यादा व्यूज का रिकॉर्ड
पहले सीजन की ऐतिहासिक सफलता के बाद, जिसने सोशल मीडिया पर 5 अरब (5 Billion+) से ज्यादा व्यूज हासिल किए और ग्लोबल लेवल पर बज क्रिएट किया, अब यह होमग्रोन रियलिटी शो नए ट्विस्ट के साथ आ रहा है. ‘सर्वाइवल ट्रे’ और ‘खर्चा-पानी’ जैसे अनोखे कॉन्सेप्ट्स के साथ यह शो दर्शकों के लिए एक फिर से अपॉइंटमेंट व्यूइंग बनने वाला है.
कॉन्फेक्शंस और पर्सनल ट्रुथ का गेम
सीजन 1 में सेलिब्रिटीज ने अपनी जिंदगी के सबसे बड़े राज, कंट्रोवर्सीज और पास्ट ट्रॉमा को कबूल किया था. इस बार भी शो की थीम ‘सच या सजा’ पर बेस्ड होगी, जहां सेलिब्रिटी कैदी अपनी बनाई इमेज से पर्दा उठाएंगे और अपने पर्सनल स्ट्रगल्स और सीक्रेट्स को जगजाहिर करेंगे.
नेटफ्लिक्स इफेक्ट से मैक्स एंटरटेनमेंट
नेटफ्लिक्स इंडिया की कंटेंट वीपी मोनिका शेरगिल (Monika Shergill) ने कहा, “‘लॉक अप’ ने रातों-रात दर्शकों का दिल जीत लिया था. यह सिर्फ एंटरटेनमेंट नहीं, बल्कि एक ऐसा स्पेस था जहां सेलिब्रिटीज ने अपने फैसलों को एक्सेप्ट किया. एकता कपूर का यह बोल्ड आइडिया और नेटफ्लिक्स का स्केल मिलकर नया ‘नेटफ्लिक्स इफेक्ट’ क्रिएट करेगा और इस बार ऑडियंस को कई नए सरप्राइज मिलेंगे.”
नई कहानियां और नए कैदी
बालाजी टेलीफिल्म्स की जॉइंट मैनेजिंग डायरेक्टर और शो की क्रिएटर एकता कपूर (Ekta Kapoor) ने बताया, “पहला सीजन हमारी उम्मीदों से कहीं आगे निकल गया था. सीजन 2 दर्शकों को उसी जानी-पहचानी जेल की दुनिया में ले जाएगा, लेकिन इस बार नए चेहरों, नई कहानियों और अनप्रेडिक्टेबल मोमेंट्स का तड़का लगेगा. फराह और रितेश की जोड़ी अपनी खास एनर्जी से शो को अलग लेवल पर ले जाएगी.”
रितेश-फराह की जैलर जोड़ी
इस नए सीजन की सबसे बड़ी यूएसपी (USP) रितेश देशमुख और फराह खान की जोड़ी है. यह ‘फॉरमिडेबल जैलर ड्यूओ’ कैदियों को कंट्रोल करने, उनकी सीक्रेट्स निकलवाने और जेल का रूल मेंटेन करने के लिए पूरी तरह तैयार है. नए राज, नए कैदी और एक पूरी नई जेल के साथ ‘लॉक अप 2’ बहुत जल्द सिर्फ नेटफ्लिक्स पर दस्तक देगा.