Friday, 23 October, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bigg Boss 20: एक्स वाइफ माही विज के आंसू देख टूटे जय भानुशाली! तलाक के बाद भी नहीं छूटा साथ, बोले- ‘मैं हमेशा यहीं हूं’

Jay Bhanushali Reacts on Ex-Wife Mahhi Vij: 'बिग बॉस 20' में एक्स वाइफ माही विज को रोता देख जय भानुशाली का दिल पिघल गया. जय भानुशाली ने कहा कि वो हमेशा उनके साथ रहेंगे.

Jay Bhanushali Reacts on Ex-Wife Mahhi Vij: सलमान खान का पॉपुलर रियलिटी शो ‘बिग बॉस 20’ में कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई-झगड़े का सिलसिला लगातार जारी है. हाल ही में शो के एक एपिसोड में कंटेस्टेंट माही विज एक लड़ाई के बाद इमोशनल हो गईं और फूट-फूटकर रोने लगीं. इस दौरान माही ने जय भानुशाली के साथ अपने तलाक, एलिमनी और सिंगल मदर होने की परेशानियों के बारे में बताया. माही ने बताया कि जय भानुशाली के साथ हुए तलाक में उन्होंने कोई एलिमनी या मेंटेनेंस नहीं लिया. अब माही के इस बयान पर उनके एक्स पति जय भानुशाली का रिएक्शन सामने आया है. जय भानुशाली ने बताया कि तलाक के बाद वो हमेशा उनके साथ रहेंगे. चलिए जानते हैं कि उन्होंने क्या कुछ कहा.

माही विज के आंसू देख टूटे जय भानुशाली

इन दिनों माही विज जहां ‘बिग बॉस 20’ के घर में नजर आ रही हैं, वहीं दूसरी तरफ जय भानुशाली बाहर अपनी बेटी तारा का ध्यान रख रहे हैं. साथ ही जय दिल खोलकर एक्स वाइफ माही विज का सपोर्ट भी कर रहे हैं. जब से माही विज ‘बिग बॉस 20’ के घर में गई हैं, तब से ही समय-समय पर जय भानुशाली उनके सपोर्ट में सोशल मीडिया पोस्ट शेयर करते रहते हैं. एक बार फिर से कुछ ऐसा ही देखने को मिला है.

---विज्ञापन---

तलाक के बाद भी नहीं छूटा साथ

दरअसल, हाल ही में माही विज के इंस्टाग्राम पर उनके इमोशनल ब्रेकडाउन का वीडियो शेयर किया गया, जिसमें माही विज रोते हुए जय भानुशाली के साथ अपने तलाक और एलिमनी पर खुलकर बात कर रही थीं. इसके साथ कैप्शन में लिखा, ‘जिंदगी ने बहुत कुछ सिखाया, पर हार मानना कभी नहीं. मेरी बेटी मेरी सबसे बड़ी ताकत है. थैंक्यू जय भानुशाली.’ वहीं, पोस्ट पर कमेंट करते हुए जय भानुशाली ने भी माही को अपना सपोर्ट दिया है और माही को स्ट्रॉन्ग रहने की सलाह दी है.

मैं हमेशा यहीं हूं…

जय भानुशाली ने कमेंट में लिखा, ‘माही, मज़बूत रहो. हम दोनों जानते हैं कि मुश्किल समय में हम हमेशा एक-दूसरे के साथ रहेंगे. हमारे बीच कभी पैसे का कोई मसला नहीं रहा और न ही कभी होगा. आप और तारा, जीवन भर मेरी जिम्मेदारी रहेंगे. शादी का रिश्ता आप दोनों के लिए मेरे प्यार और सम्मान को कभी नहीं बदल सकता. मैं हमेशा आपके साथ हूं.’ जय भानुशाली के कमेंट के बाद यह पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

First published on: Oct 23, 2026 03:09 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola
होम गैलरीज़ मनोरंजन tlbr_img4 वीडियो