The Paradise Box Office Collection Day 6: साउथ सिनेमा के ‘नेचुरल स्टार’ नानी (Nani) और डांसर-एक्टर राघव जुयाल (Raghav Juyal) की धमाकेदार एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘द पैराडाइज’ (The Paradise) बॉक्स ऑफिस पर रुकने का नाम नहीं ले रही है. क्रिटिक्स की तरफ से फिल्म को मिले मिक्स्ड और खराब रिव्यूज के बावजूद, नानी के स्टारडम का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. अपने करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज करने के बाद नानी की इस फिल्म ने महज 6 दिनों के भीतर 100 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन करके बॉक्स ऑफिस पर अपनी बादशाहत कायम कर ली है.
6वें दिन 100 करोड़ के क्लब में एंट्री
ट्रेड ट्रैकर ‘सैकनिल्क’ (Sacnilk) की रिपोर्ट के अनुसार, 5वें दिन 5 करोड़ का बिजनेस करने के बाद फिल्म ने 6वें दिन रात 9 बजे तक 3.81 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही फिल्म का कुल भारत में नेट कलेक्शन 100.91 करोड़ रुपये हो गया है. यानी फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है.
वीकेंड पर हुई पैसों की बरसात
शुरुआती गिरावट के बाद शनिवार और रविवार को फिल्म ने जबरदस्त वापसी की. शनिवार (तीसरे दिन) को 15.25 करोड़ कमाने के बाद रविवार (चौथे दिन) को फिल्म ने 15.70 करोड़ का बिगेस्ट कलेक्शन किया. वहीं 5वें दिन फिल्म ने महज 5 करोड़ का ही नेट कलेक्शन किया था, जो कि बाकी दिनों के कलेक्शन के हिसाब से काफी कम था.
80 के दशक के सिकंदराबाद का डार्क ड्रामा
फिल्म की कहानी 1980 के दशक के सिकंदराबाद के एक फिक्शनल इलाके ‘पैराडाइज’ के इर्द-गिर्द घूमती है. इस डार्क, रॉ और वायलेंट बैकड्रॉप ने दर्शकों को सिनेमाघरों में बांधकर रखा हुआ है.
नानी और राघव का खूंखार अवतार
2 घंटे 54 मिनट के इस एक्शन ड्रामा में दर्शकों को नानी का खूंखार कैरेक्टर ‘जादल’ (Jadal) और विलेन के रूप में राघव जुयाल की माइंड-ब्लोइंग एक्टिंग खूब पसंद आ रही है. दोनों का आमना-सामना फिल्म का सबसे बड़ा हाई-पॉइंट है.
‘दृश्यम 3’ से होगी बॉक्स ऑफिस पर भिड़ंत
नानी की इस बिगेस्ट ओपनर फिल्म की रफ्तार आने वाले दिनों में थोड़ी धीमी पड़ सकती है. ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि जल्द ही बड़े पर्दे पर अजय देवगन (Ajay Devgn) की मच-अवेटेड सस्पेंस थ्रिलर ‘दृश्यम 3’ (Drishyam 3) दस्तक देने वाली है, जो नानी की फिल्म को कड़ी टक्कर देगी.