Tuesday, 29 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

पंकज त्रिपाठी की ‘ओह माय डॉग’ की OTT रिलीज डेट आई सामने, इस प्लेटफॉर्म पर होगी स्ट्रीम

Ohh My Dog OTT release: पंकज त्रिपाठी स्टारर कॉमेडी ड्रामा 'ओह माय डॉग' (Ohh My Dog) की ओटीटी रिलीज डेट कन्फर्म हो चुकी है. थिएटर्स में तारीफें बटोरने के बाद यह फिल्म 1 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स (Netflix) पर स्ट्रीम होने जा रही है.

pankaj tripathi ohh my dog ott release date
pankaj tripathi ohh my dog ott release date

Ohh My Dog OTT Release: 7 अगस्त को थिएटर्स में ‘हनुमान अंश’ (Hanuman Ansh) के साथ रिलीज हुई पंकज त्रिपाठी (Pankaj Tripathi) की कॉमेडी ड्रामा फिल्म ‘ओह माय डॉग’ (Ohh My Dog) को भले ही सिनेमाघरों में बहुत ज्यादा ऑडियंस न मिली हो, लेकिन जिन लोगों ने भी इसे देखा, वे तारीफ करते नहीं थके. अब थिएटर्स में अपना कमाल दिखाने के बाद यह दिल छू लेने वाली फिल्म ओटीटी (OTT) पर तहलका मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है. ‘OMG 2’ फेम डायरेक्टर अमित राय (Amit Rai) की लिखी और डायरेक्ट की गई इस फिल्म की ओटीटी रिलीज डेट आखिरकार सामने आ गई है. आइए जानते हैं यह कब और किस प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होगी…

1 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर एंट्री

सिनेमाघरों में दर्शकों को एंटरटेन करने के बाद ‘ओह माय डॉग’ अब 1 अक्टूबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म ‘नेटफ्लिक्स’ (Netflix) पर रिलीज हो रही है. ओटीटी ऑडियंस काफी समय से इस वर्सेटाइल एक्टर की फिल्म का घर बैठे डिजिटल प्रीमियर देखने का इंतजार कर रही थी.

---विज्ञापन---

स्क्रीन पर दिखे 250 कुत्ते

फिल्म की स्टारकास्ट बेहद खास है. पंकज त्रिपाठी के साथ इसमें पवन मल्होत्रा, राजेश कुमार, गीता अग्रवाल शर्मा और माही राय लीड रोल्स में हैं. सबसे दिलचस्प बात यह है कि मूवी में 250 कुत्ते नजर आए हैं, जिनमें से ‘ऑस्कर’ नाम के डॉगी की एक्टिंग और क्यूटनेस की हर तरफ खूब तारीफ हुई है.

दो टाइमलाइन्स में खोए कुत्तों की कहानी

फिल्म की कहानी दो अलग-अलग टाइम-लाइंंस में चलती है. इसमें खोए हुए कुत्तों और उनसे जुड़े लोगों के दो अलग-अलग इमोशनल मामलों को बेहद खूबसूरती से पिरोया गया है, जो दर्शकों को स्क्रीन से बांधकर रखती है.

---विज्ञापन---

इंसान और पालतू जानवरों का रिश्ता

यह फिल्म प्यार, वफादारी, साथ और इंसानों व उनके पालतू कुत्तों के बीच के अटूट और बिना कहे समझे जाने वाले कनेक्शन को दिखाती है. अपनी वर्सेटाइल एक्टिंग और नैचुरल स्टाइल के लिए मशहूर पंकज त्रिपाठी इस इमोशनल और लाइट-हार्टेड ड्रामा में एक बार फिर सबको इम्प्रेस करते नजर आएंगे.

OMG 2 के बाद डायरेक्टर-एक्टर की जोड़ी

अमित राय और पंकज त्रिपाठी इससे पहले सुपरहिट फिल्म ‘OMG 2’ में साथ काम कर चुके हैं और यह उनकी दूसरी बड़ी कोलैबोरेशन है. इस बेहतरीन प्रोजेक्ट को राजेश भारद्वाज, अमित राय और सना वारसी ने मिलकर प्रोड्यूस किया है.

---विज्ञापन---
First published on: Sep 29, 2026 04:31 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola