---विज्ञापन---

लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड संग इस जगह शादी रचाएंगी Divya Aggarwal, खुद किया खुलासा, हुईं ट्रोल

Divya Aggarwal Boycott Maldives: बिग बॉस ओटीटी 1 (Bigg Boss OTT 1) की विनर दिव्या अग्रवाल काफी समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उनके फैंस यह जानना चाहते हैं कि आखिरकार, किस जगह पर अपनी शादी रचाने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस इस साल अपने बॉयफ्रेंड अपूर्व पाडगांवकर से […]

Divya Aggarwal Boycott Maldives
दिव्या अग्रवाल

Divya Aggarwal Boycott Maldives: बिग बॉस ओटीटी 1 (Bigg Boss OTT 1) की विनर दिव्या अग्रवाल काफी समय से अपनी शादी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। उनके फैंस यह जानना चाहते हैं कि आखिरकार, किस जगह पर अपनी शादी रचाने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस इस साल अपने बॉयफ्रेंड अपूर्व पाडगांवकर से शादी रचाने वाली हैं। इस बात का ऐलान खुद दिव्या ने किया है। एक तरफ जहां दिव्या अपनी शादी की तैयारियां कर रही हैं वहीं, दूसरी तरफ देश में मालदीव बॉयकॉट की मांग की जा रही हैं। इस बीच दिव्या ने भी इसे सपोर्ट किया है।

मालदीव बॉयकॉट को दिव्या ने किया सपोर्ट! (Divya Aggarwal Boycott Maldives)

दिव्या ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें कैप्शन में लिखा है कि वो भारत में ही अपनी बेचलर पार्टी से लेकर शादी और हनीमून भी मनाएंगी। इस पोस्ट के साथ दिव्या ने कहा, ”मालदीव में जो कुछ हो रहा है उससे पहले, मैं अपने ही देश (Divya Aggarwal Boycott Maldives) भारत में शादी करने के लिए बहुत एक्साइटेड थी.. मेरी बैचलर पार्टी से लेकर हनीमून तक, मैं सब कुछ भारत में करना चाहती हूं.. हमारे पास वो सबकुछ है, जो बाकी दुनिया के पास है। समुद्र तट, पहाड़, जंगल, रेगिस्तान.. हमारे खूबसूरत देश में मानसून से लेकर बर्फबारी तक… पूरे साल सबसे अच्छा मौसम रहता है। भारत हर किसी का प्यार और सम्मान के साथ स्वागत करता है। हमें अतिथि देवो भव: की शिक्षा दी गई है और हम ऐसा करते रहेंगे।”

जानें क्यों ट्रोल हो गईं दिव्या?

दिव्या अग्रवाल ने एक तरफ, जहां मालदीव के खिलाफ ये पोस्ट किया है, लेकिन इसके बावजूद वो ट्रोल हो गईं। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘इन्हें अपनी बात प्रूव करने के लिए मालदीव की फोटो पोस्ट करने की जरूरत पड़ी। क्या बात है।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘वाह दीदी वाह…इतनी लंबी बात करके फोटो वहीं की लगा दी।’ एक अन्य यूजर ने कमेंट कर लिखा, ‘ऐसा है तो विदेश जाना भी बंद कर दो।’ इस तरह कई यूजर्स दिव्या को मालदीव की फोटो शेयर करने पर ट्रोल कर रहे हैं।

Instagram

यह भी पढ़ें- शाहरुख खान की हीरोइन फिल्म के खिलाफ हुई FIR, जानें क्या है पूरा मामला?

जल्द रचाने वाली हैं शादी

बता दें कि, दिव्या अग्रवाल ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड अपूर्व पाडगांवकर से साल 2022 में सगाई की थी। दोनों एक दूसरे को 7-8 साल से जानते हैं। इससे पहले वो वरुण सूद के साथ रिलेशनशिप में थीं। हालांकि, ब्रेकअप के बाद दिव्या, अपूर्व को डेट करने लगीं और अब दोनों जल्दी ही शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।

First published on: Jan 09, 2024 08:10 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.