Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Sherlyn Chopra की गोद में बेटी किसकी? तस्वीरें शेयर कर बोलीं- एक ब्लेसिंग…

Sherlyn Chopra with baby Girl: शर्लिन चोपड़ा का नाम आते ही विवादों में रहती हैं और एक बार फिर वो सुर्खियों में आ गई हैं। शर्लिन चोपड़ा को लेकर खबरें है कि उन्होंने बच्ची को गोद ले लिया है। आइए बताते हैं कि आखिर ऐसी खबरें क्यों फैल रही हैं।

Sherlyn Chopra
Sherlyn Chopra file photo

Sherlyn Chopra with baby Girl: बॉलीवुड एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा अक्सर ही विवादों में घिरी रहती हैं। किसी ना किसी वजह से एक्ट्रेस लाइमलाइट में आ जाती हैं और एक बार फिर बोल्ड एक्ट्रेस शर्लिन की फोटोज और वीडियोज इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहे हैं। शर्लिन चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक बेबी गर्ल के साथ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे देखने के बाद यह कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या उन्होंने इस बच्ची को गोद ले लिया है।

यह भी पढ़ें: Mohammed Siraj संग Mahira Sharma के डेटिंग रुमर्स पर क्या बोलीं मां? ऐसे सामने आईं खबरें

---विज्ञापन---

शर्लिन ने बेटी को लिया गोद? (Sherlyn Chopra with baby Girl)

शर्लिन चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक बेबी गर्ल के साथ अपनी कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वो पर्पल कलर की ड्रेस पहने दिखाई दे रही हैं। शर्लिन ने गोद में एक बच्ची को पकड़ा हुआ है, जिसे पकड़कर वो अलग-अलग पोज दे रही हैं। शर्लन ने बच्ची के साथ अपनी फोटोज को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, ‘एक ब्लेसिंग जिसे कोई रिप्लेस नहीं कर सकता…’

---विज्ञापन---

बेबी गर्ल के साथ दिखीं शर्लिन चोपड़ा

दरअसल, बीती रात शर्लिन को पहली बार एक बच्ची के साथ मुंबई के एक आलीशान रेस्टोरेंट के बाहर स्पॉट किया गया था। शर्लिन ने बच्ची के साथ खूब सारी तस्वीरें भी क्लिक कराई थीं, अब एक्ट्रेस की पोस्ट शेयर की है। उनकी पोस्ट को कैप्शन को पढ़ यही अटकलें लगाई जा रही हैं कि उन्होंने इस बच्ची को गोद ले लिया है।

---विज्ञापन---

कभी मां नहीं बन सकतीं शर्लिन चोपड़ा

शर्लिन चोपड़ा ने साल 2024 में ही खुलासा किया था कि वो सिस्टमिक ल्यूपस एरिथेमेटोसस (एसएलई) नाम के ऑटोइम्यून की वजह से कभी मां नहीं बन सकती हैं। इसके अलावा एक्ट्रेस ने यह भी रिवील किया था कि साल 2021 में इस डिसऑर्डर की वजह से उनकी किडनी फेल हो गई थी। इसी खुलासे के साथ कि शर्लिन ने यह इच्छा भी जाहिर की थी कि वो एक बच्चा गोद लेना चाहती थीं और उसके लिए वो कोशिश भी कर रही हैं।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: Rajat Dalal ने Eisha Singh की मेड से की तुलना, Elvish के सामने उगला जहर

First published on: Jan 30, 2025 02:17 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola