Sunday, 26 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

कम बजट में बनीं बॉलीवुड की ये 5 फिल्में, बॉक्स आफिस पर की छप्परफाड़ कमाई

बॉलीवुड में कई मूवीज ऐसी हैं जो कम बजट में होने के बाद भी बॉक्स ऑफिस पर छा गई। आइए आपको भी बताते हैं लिस्ट में कौन-कौन सी मूवीज शामिल हैं?

---विज्ञापन---

बॉलीवुड की कई मूवीज ऐसी हैं जो कम बजट होने के बावजूद भी बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों में कमाई कर लेती हैं। ये फिल्में बड़े बजट की मूवीज को भी पछाड़ देती हैं। बड़े बजट की मूवीज को भी टक्कर देने वाली ये मूवीज ऑडियंस को काफी पसंद आती है। इनमें श्रद्धा कपूर की मूवीज से लेकर कंगना रनौत की मूवीज तक शामिल हैं। आइए आपको भी बताते हैं इस लिस्ट में और कौन-कौन सी मूवीज शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: पवन कल्याण के बेटे मार्क शंकर सिंगापुर में चोटिल, स्कूल में आग लगने से हाथ-पैर में आई चोट; अस्पताल में भर्ती

---विज्ञापन---

स्त्री

श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी भी इस लिस्ट में शामिल है। ये सिर्फ मूवी 23 करोड़ के बजट में ही बनी है। वहीं मूवी ने रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर करोड़ों के नोट छापे। टोटल कमाई की बात करें तो मूवी ने कम बजट के होने के बावजूद भी 180 करोड़ की कमाई की।

---विज्ञापन---

तनु वेड्स मनु

कंगना रनौत और आर माधवन की इस मूवी ने भी कम बजट की होने के बावजूद करोड़ों की कमाई की। ये फिल्म 17.5 करोड़ में बनी और इसने बॉक्स ऑफिस पर 56 करोड़ की कमाई की। इसे ऑडियंस ने काफी पसंद भी किया था।

---विज्ञापन---

बधाई हो

साल 2018 में आई आयुष्मान खुराना और सान्या मल्होत्रा की ये रोमांटिक मूवी 29 करोड़ के बजट में बनी थी। वहीं बॉक्स ऑफिस पर इस मूवी ने 134.46 करोड़ की कमाई की थी। इसमें आयुष्मान और सान्या के साथ-साथ गजराज राव, नीना गुप्ता और सुरेखा सीकरी मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।

---विज्ञापन---

हिंदी मीडियम

इरफान खान और सबा कमर की ये मूवी साल 2017 में रिलीज हुई थी। 14 करोड़ के बजट में बनी इस मूवी ने 100 करोड़ की कमाई की थी। इरफान और सबा के साथ-साथ मूवी में दीपक डोबरियाल, तिलोत्तमा शोम, नेहा धूपिया और अमृता सिंह मुख्य भूमिका में नजर आए हैं।

---विज्ञापन---

आशिकी 2

आदित्य रॉय कपूर और श्रद्धा कपूर की ये म्यूजिकल रोमांटिक मूवी साल 2013 में रिलीज हुई थी। इसका बजट सिर्फ 15 करोड़ था। वहीं मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर 78.64 करोड़ की धमाकेदार कमाई की थी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: अल्लू अर्जुन ने जिदंगी के दो सबसे खास लोगों संग काटा बर्थडे केक, जो हमेशा बनीं ढाल

First published on: Apr 08, 2025 12:01 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola