Saturday, 18 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

Mithun Chakraborty को BMC ने क्यों दिया नोटिस? आखिर क्या है पूरा मामला?

Mithun Chakraborty: एक्टर मिथुन चक्रवर्ती को बीएमसी ने नोटिस जारी किया है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

---विज्ञापन---

Mithun Chakraborty: बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर मिथुन चक्रवर्ती और भारतीय जनता पार्टी के नेता मिथुन चक्रवर्ती से जुड़ी एक अहम खबर सामने आ रही है। एक्टर को बीएमसी ने नोटिस जारी कर दिया है। उन्हें ये शो कॉज नोटिस अवैध निर्माण को लेकर दिया गया है। वहीं एक्टर को मिले इस नोटिस में मुंबई महानगरपालिका अधिनियम की धाराओं के तहत अवैध निर्माण का हवाला दिया गया है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

यह भी पढ़ें: ‘वाइब’ वीडियो से ट्रोल हुईं शनाया कपूर, लेकिन रूमर्ड बॉयफ्रेंड करण कोठारी ने किया ये खास काम

---विज्ञापन---

क्या है मामला?

दरअसल एक्टर पर आरोप है कि उन्होंने गैर अनुमति ग्राउंड-प्लस-मेनाइन फ्लोर वाले दो स्ट्रक्चर, एक ग्राउंड फ्लोर स्ट्रक्चर और ईंटों, लकड़ी, कांच और एसी शीट से बनी तीन अस्थायी निर्माण किए हैं। जो नियमों का उल्लंघन है। वहीं बीएमसी ने कहा है कि अगर नोटिस का जवाब नहीं दिया तो उन पर अनुसूचित कार्रवाई की जाएगी। साथ ही ढांचा तोड़ने की कार्रवाई भी की जाएगी।

नोटिस में क्या कहा गया?

मिथुन के खिलाफ जो नोटिस जारी किया गया इसमें एक हफ्ते के भीतर एक्टर से जवाब मांगा गया। साथ ही इसमें कहा गया कि एक्टर स्पष्ट करें कि निर्माण को क्यों ना हटाया जाए और इसमें बदलाव क्यों नहीं किए जाएं? साथ ही नोटिस में कहा गया है कि अगर एक्टर जवाब देने में असमर्थ रहते हैं तो उन पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं बता दें 101 गैरकानूनी निर्माणों की पहचान की गई।

---विज्ञापन---

मिथुन ने क्या कहा?

वहीं आरोपों के खिलाफ मिथुन ने जवाब दिया है। उन्होंने अवैध निर्माण की बात से सीधे-सीधे इनकार कर दिया है। साथ ही कहा है कि मेरे पास कोई भी अवैध निर्माण नहीं है। कई लोगों को नोटिस जारी किए गए हैं और हम अपना जवाब भेज रहे हैं।

यह भी पढ़ें: पुलिस के रडार पर कैसे आई हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति? पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप

---विज्ञापन---
First published on: May 18, 2025 11:29 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola