Saturday, 18 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

‘वाइब’ वीडियो से ट्रोल हुईं शनाया कपूर, लेकिन रूमर्ड बॉयफ्रेंड करण कोठारी ने किया ये खास काम

शनाया कपूर ने छोटी स्क्रीन से अपना डेब्यू किया है। उन्होंने एक म्यूजिक वीडियो वाइब में अपनी एक्टिंग स्किल्स को दिखाने की कोशिश की है। लेकिन उन्हें ट्रोलिंग का सामना करना पड़ा है। इसी बीच उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड करण कोठारी ने उनके लिए खास काम किया है। आइए जानते हैं क्या?

---विज्ञापन---

शनाया का हाल ही में वाइब नाम का एक वीडियो रिलीज हुआ है। इसके रिलीज होते ही उन्हें सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने लगी। कई यूजर्स ने उनकी एक्टिंग की तारीफ की वहीं कुछ ने  खासकर उनके ‘अभिव्यक्ति की कमी’ को लेकर उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। स्टार किड और नेपोटिज्म से जुड़ी बहस ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। इसी बीच उनके रूमर्ड बॉयफ्रेंड करण कोठारी ने उन्हें सपोर्ट करते हुए खास पोस्ट शेयर किया है।

म्यूजिक वीडियो ‘वाइब’ से किया डेब्यू

शनाया कपूर ने अपने करियर की शुरुआत बड़े पर्दे पर नहीं बल्कि छोटे पर्दे से की है। उन्होंने एक म्यूजिक वीडियो से अपना डेब्यू किया है। इस वीडियो का नाम ‘वाइब’ है। इस गाने में पहली बार स्क्रीन पर नजर आ रही हैं। बता दें कि इसे जाबी सिंगर गुरु रंधावा और इंटरनेशनल आर्टिस्ट फ्रेंच मोंटाना पर फिल्माया गया है।

---विज्ञापन---

ट्रोलिंग के बीच करण कोठारी ने किया खास पोस्ट

शनाया द्वारा डेब्यू किए गए इस वीडियो के रिलीज होते ही उन्हें ट्रोलिंग का शिकार होना पड़ा। उन्हें  सोशल मीडिया पर मिली-जुली प्रतिक्रिया मिलने लगी। कई यूजर्स ने उन्हें ट्रोल करना शुरू कर दिया। स्टार किड और नेपोटिज्म से जुड़ी बहस ने एक बार फिर जोर पकड़ लिया है। इसी बीच शनाया के कथित बॉयफ्रेंड करण कोठारी ने एक प्यारा इशारा किया। उन्होंने पेरिस में लगे शनाया के म्यूजिक वीडियो पोस्टर की एक तस्वीर अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर की। इस पोस्ट से उन्होंने यह जाहिर किया कि उन्हें शनाया पर कितना गर्व है। फैंस का मानना है कि यह उनके रिश्ते को लेकर एक इशारा था, जिससे उनके बीच की नजदीकियों की अटकलें और तेज हो गई हैं।

---विज्ञापन---

 

यह भी पढ़ें: पुलिस के रडार पर कैसे आई हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति? पाकिस्तान के लिए जासूसी करने का आरोप

---विज्ञापन---

क्या है शनाया-करण का कनेक्शन?

शनाया और करण की डेटिंग की खबरेंसाल 2023 से चर्चा में चल रही हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों ने एक ही कॉलेज में पढ़ाई की है। इसके साथ ही दोनों एक-दूसरे को लंबे समय से जानते हैं। करण के पिता ‘कोठारी फाइन ज्वेल्स’ के मालिक हैं और शनाया एक समय ब्रांड की प्रेरणा भी रह चुकी हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अब तक पब्लिकली अपने रिश्ते की पुष्टी नहीं की है।

जल्द ही अपने अगले प्रोजेक्ट में नजर आएंगी शनाया

शनाया अब अपने अगले प्रोजेक्ट ‘तू या मैं’ की तैयारी में जुटी हैं, जिसमें वह एक्टर आदर्श गौरव के साथ नजर आएंगी। म्यूजिक वीडियो के बाद अब फैंस को उनके फिल्मी अभिनय की झलक देखने का इंतजार है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: ‘रेड 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका जारी, अजय देवगन की फिल्म ने 17वें दिन भी बटोरी मोटी कमाई

First published on: May 18, 2025 09:41 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola