---विज्ञापन---

Antilia से Ayodhya पहुंचते ही मुकेश और नीता अंबानी के दिल से बाहर आए जज़्बात, बोले – जय श्री राम

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Mukesh Neeta Ambani Reached: आ गई वो घड़ी जिसका सभी को इंतजार था। 22 जनवरी 2024 को राम नगरी अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह चल रहा है। इस समारोह में जानी मानी हस्तियां पहुंची हुई हैं। अब देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और […]

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Mukesh Neeta Ambani Reached
इमेज क्रेडिट: E24 बॉलीवुड

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Mukesh Neeta Ambani Reached: आ गई वो घड़ी जिसका सभी को इंतजार था। 22 जनवरी 2024 को राम नगरी अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह चल रहा है। इस समारोह में जानी मानी हस्तियां पहुंची हुई हैं। अब देश के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी और उनकी धर्म पत्नी नीता अंबानी भी पहुंच गए हैं। दोनों राम भक्ति में लीन हैं। इस खास मौके पर बॉलीवुड से लेकर टॉलीवुड तक के सेलेब्स पहुंचे हैं।

यह भी पढ़ें:  राम लला प्राण प्रतिष्ठा के लिए बी टाउन सेलेब्स अयोध्या के लिए हुए रवाना, देखें वायरल तस्वीरें

लगाए जय श्री राम के नारे  (Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Mukesh Neeta Ambani Reached)

मुकेश अंबानी ने इस खास मौके पर कहा कि आज हम सभी जय श्री राम के लिए अय़ोध्या आए हैं। इस खास मौके पर पूरे देश में दीवाली होगी। मुकेश अंबानी इस मौके पर सफेद कुर्ता पजामा साथ में मरून वासकेट पहने सिंपल सोबर लुक में नजर आए।

नीता अंबानी भी ट्रेडिशनल लुक में आईं नजर (Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Mukesh Neeta Ambani Reached)

मुकेश अंबानी के साथ उनकी धर्म पत्नी नीता अंबानी भी नजर आईं। इस मौके पर उन्होंने ट्रेडिशनल लुक कैरी किया हुआ था। नीता ने मीडिया कर्मियों से बात करते हुए कहा कि ये हम सबके लिए एक ऐतिहासिक दिन है। नीता इस मौके पर हाथ जोड़े हुए बड़ी ही शालीनता के साथ अयोध्या में राम लला के दर्शन करने के लिए आती दिखीं।

शुरु हो चुका है राम लला प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम

अब सभी का इंतजार खत्म होने को है, क्योंकि राम लला प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू हो चुका है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यजमान की भूमिका में नजर आए। पीएम ने अन्य जजमानों के साथ पूजा पाठ में भाग लिया और राम लला प्राण प्रतिष्ठा के भव्य आयोजन को आगे बढ़ाया।

First published on: Jan 22, 2024 12:16 PM