---विज्ञापन---

राम लला प्राण प्रतिष्ठा के लिए बी टाउन सेलेब्स अयोध्या के लिए हुए रवाना, देखें वायरल तस्वीरें

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Bollywood Celebs Reached: आज वो दिन आ गया जिसका देशवासी कई दिनों से इंतजार कर रहे थे। जी हां, आज ही अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा का आज पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस खास दिन पर देशवासी बेहद उत्साहित हैं। इस बीच अब प्राण प्रतिष्ठा से पहले […]

Ram Mandir Pran Pratishtha Bollywood Celebs in Ayodhya
इमेज क्रेडिट: E24 बॉलीवुड

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Bollywood Celebs Reached: आज वो दिन आ गया जिसका देशवासी कई दिनों से इंतजार कर रहे थे। जी हां, आज ही अयोध्या में राम लला प्राण प्रतिष्ठा का आज पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस खास दिन पर देशवासी बेहद उत्साहित हैं। इस बीच अब प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या नगरी में बी-टाउन सेलेब्स का आना शुरु हो गया है। अमिताभ बच्चन से लेकर आलिया भट्ट, रणबीर कपूर कैटरीना कैफ  विक्की कौशल समेत कई स्टार्स एयरपोर्ट पर स्पॉट हुए हैं।

यह भी पढ़ें: आज कैसी दिखती हैं रामानंद सागर के रामायण की स्टारकास्ट

अमिताभ बच्चन  (Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Bollywood Celebs Reached)

राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के इस पावन अवसर पर सदी के महानायक अमिताभ बच्चन अयोध्या के लिए रवाना हो चुके हैं। अभिनेता को अकेले ही एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। व्हाइट कुर्ते पजामे में एक्टर गाड़ी से निकलते दिखाई दिए।

कैटरीना कैफ विक्की कौशल

अयोध्या के लिए बॉलीवुड एक्ट्रेस कैटरीना कैफ और विक्की कौशल भी निकल चुके हैं। गोल्डन साड़ी में कैटरीना बेहद हसीन लग रही हैं, वही विक्की ने भी राम लला के दर्शन के लिए कुर्ता पजामा पहना है।

माधुरी दीक्षित

धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित भी अयोध्या के लिए अपने पति डॉ नेने के साथ निकल पड़ी हैं। इस दौरान अभिनेत्री ने पीले रंग की साड़ी पहनी हुई है, तो नेने ने मरून कलर का कुर्ता और धोती स्टाइल पजामा पहना हुआ है। दोनों ही राम रंग में रंगे नजर आ रहे हैं।

जैकी श्रॉफ  (Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Bollywood Celebs Reached)

व्दाइट कलर के कुर्ते पजामे के साथ गले में भगवा चोला डाले जैकी श्रॉफ भी राम नगरी अयोध्या के लिए रवाना हो चुके हैं। जैकी दादा हाथों में एक प्लांट लिए लिए नजर आ रहे हैं।

रणबीर कपूर आलिया संग दिखे रोहित शेट्टी

देश वासियों के लिए आज का दिन बहुत ही खास है। राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के इस पावन अवसर पर बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर अपनी धर्म पत्नी आलिया भट्ट संग अयोध्या के लिए निकल पड़े हैं। उनके साथ रोहित शेट्टी भी नजर आ रहे हैं। रणबीर और आलिया पूरी तरह से राम रंग में रंगे नजर आ रहे हैं, धोती कुर्ते में रणबीर और साड़ी में आलिया खूब जच रहे हैं।

खत्म होने वाला है इंतजार  (Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha Bollywood Celebs Reached)

राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का वो समय आ गया है जिसका सभी को लंबे समय से इंतजार था। इस खास मौके पर राम नगरी अयोध्या में पीएम मोदी समेत कई राजनीतिक लोग और बॉलीवुड इंडस्ट्री के लोग पहुंच रहे हैं।

सभी राम भक्ति में डूबे नजर आ रहे हैं। खबरों के अनुसार अब कुछ ही घंटो का इंतजाकृर बचा है

जब राम लला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। बता दें कि प्राण प्रतिष्ठा का समय 12 बजे का है।

First published on: Jan 22, 2024 10:30 AM