Wednesday, 9 September, 2026

---विज्ञापन---

Back

अपूर्वा मखीजा ने किया धर्म का अपमान! काटा पंडित का बांधा कलावा, लोग बोलें- ‘कॉन्सर्ट धर्म से बड़ा..’

रेबेल किड के नाम से पॉपुलर अपूर्वा मखीजा अक्सर ही चर्चा में बनी रहती हैं और वह एक बार फिर से खबरों में आ गई हैं. उनका सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वह कलावा काटते हुए दिख रही हैं.

Apoorva Makhija
Apoorva Makhija

सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर अपूर्वा मखीजा,जो कि रेबेल किड के नाम से फेमस हैं. वह अक्सर ही सुर्खियों में बनी रहती हैं. इतना ही नहीं उनका किसी ना किसी विवाद से नाता जुड़ता ही रहता है. बीते साल वह इंडियाज गॉट लेटेंट को लेकर विवादों से घिरी रहीं थी. इतना ही नहीं उनके खिलाफ FIR तक दर्ज हुई थी. वहीं, अब वह एक नए वीडियो को लेकर विवादों से घिर गई हैं. जिसमें वह कलावा कैंची से काटते हुए नजर आ रही हैं.

अपूर्वा ने काटा कलावा

दरअसल, अपूर्वा ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर किया और बताया कि वो कोचेला जा रही हैं, जहां पर एक म्यूजिक फेस्टिवल है. इस दौरान वह वीडियो में तैयार हो रही होती हैं और मेकअप करके दिखाती हैं. साथ ही वह कॉन्सर्ट को लेकर अपनी एक्साइटमेंट भी जाहिर करती हैं. तैयार होते समय उनके हाथ में लाल कलावा बंधा हुआ है, यह साफ तौर पर दिखाई देता है. वह बताती हैं कि यह पंडित जी ने दिया था और निकालने से मना किया था, लेकिन उनके और कोचेला के बीच कोई नहीं आ सकता. उन्होंने कहा, ” मैंने धागा काट दिया. उम्मीद करती हूं मरूंगी नहीं.”

---विज्ञापन---

लोगों ने किया अपूर्वा को ट्रोल

इस वीडियो के सामने आते ही लोग अपूर्वा को ट्रोल करना शुरू कर दिया. एक यूजर ने लिखा, ” धागा काटा, अब अगले वीडियो में आएगा, मैं कोचेला में हॉस्पिटल कैसे पहुंची. अन्य यूजर ने लिखा, ” वैसे, वो थ्रेड आपके लुक को खराब नहीं कर रहा है, वो तो ज़रा भी नज़र नहीं आया.विवाद खड़ा करने और सुर्खियां बटोरने के लिए कुछ भी करना ठीक नहीं है. एक और यूजर ने लिखा, “मुझे नहीं लगता धागा काटने की जरूरत थी.

कोविड के दौरान पॉपुलर हुईं थी अपूर्वा

बता दें कि अपूर्वा कोविड 19 महामारी के दौरान पॉपुलर हुई थीं. वह अपने इंस्टाग्राम और यूट्यूब वीडियोज से लोगों के बीच पॉपुलर हुई. वहां पर वह बेबाक अंदाज में वीडियोज बनाती हैं. साथ ही वह ट्रैवल व्लॉगिंग और फैशन से रिलेटेड कंटेंट बनाती हैं. इंस्टाग्राम पर उनके 4.4 मिलियन फॉलोअर्स हैं. वहीं, यूट्यूब पर भी लाखों फॉलोअर्स हैं.

यह भी पढ़ें- फेमस एक्टर का 41 साल की उम्र में हुआ निधन, कैंसर से हारी जंग, शोक में डूबी इंडस्ट्री

---विज्ञापन---
First published on: Apr 18, 2026 03:07 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola