‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार में इस बार रोहित शेट्टी के सामने लव गिल, स्काउट ओपी और काशवी हीरानंदानी के बीच जमकर बहस देखने को मिली। मामला गेम से आगे बढ़कर रिश्तों और भावनाओं तक पहुंच गया। काशवी ने स्काउट से नाराजगी जाहिर करते हुए आरोप लगाया कि लव ने उन्हें भटका दिया और फंसा लिया। इसके बाद सोशल मीडिया पर बहस छिड़ गई और लव के कैरेक्टर को लेकर भी सवाल उठने लगे। वहीं, इस पूरे विवाद के बीच लव की टीम उनके सपोर्ट में उतर आई है। टीम ने सोशल मीडिया पर एक लंबा नोट शेयर कर अपना पक्ष रखा और लव के साथ-साथ उनके परिवार की तकलीफ भी बयां की। बयान में कहा गया कि नेशनल टेलीविजन पर लव को अकेले और बेबस खड़े देखना उनके परिवार के लिए बेहद दर्दनाक था। एक मां के लिए अपनी बेटी को पूरी दुनिया के सामने सवालों के घेरे में देखना आसान नहीं है। टीम ने सोशल मीडिया पर भावनाओं को लाइक्स और व्यूज बटोरने का जरिया बनाने पर भी नाराजगी जताई। टीम का कहना है कि लव ने शुरुआत से ही स्काउट को भाई बताया और अपनी सीमाएं स्पष्ट रखीं। ऐसे में किसी रिश्ते को लेकर शिकायत होने पर लव के कैरेक्टर पर सवाल उठाना कितना सही है? अब यह विवाद सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है।
---विज्ञापन---
Love Gill के कैरेक्टर की उड़ी धज्जियां, सरेआम तार-तार हुई इज्ज़त..टूट कर बिखर गई एक्ट्रेस की मां!
'बिग बॉस 20' में लव गिल, स्काउट ओपी और काशवी हीरानंदानी के बीच विवाद बढ़ता जा रहा है। काशवी ने आरोप लगाया कि लव ने उन्हें भटकाया और फंसा लिया। इसके बाद लव की टीम उनके सपोर्ट में उतर आई। टीम ने बयान जारी कर कहा कि नेशनल टीवी पर लव को परेशान होते देखना उनके परिवार के लिए दर्दनाक था। टीम ने लव के कैरेक्टर पर सवाल उठाने और भावनाओं को लाइक्स-व्यूज के लिए इस्तेमाल करने पर नाराजगी जताई।
First published on: Oct 26, 2026 04:54 PM
E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.
Sponsored Links by Taboola