---विज्ञापन---

Anushka Sharma अचानक लंदन से लौटीं, मुंबई एयरपोर्ट पर दिखाया बेटे ‘अकाय’ का चेहरा

Anushka Sharma Back In Mumbai: अनुष्का शर्मा अपने बेटे अकाय के साथ मुंबई आ गई हैं। एक्ट्रेस की सोशल मीडिया पर बेटे अकाय के साथ तस्वीरें भी वायरल हो रही है और एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस ने पैपराजी को अकाय की झलक भी दिखाई है।

Anushka Sharma
image credit: e24 Anushka Sharma

Anushka Sharma Back In Mumbai: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के फैंस के लिए गुड न्यूज आई है। अनुष्का ने 15 फरवरी को अपने बेटे अकाय का जन्म दिया था, तब से वो लंदन में ही थी। मगर अब फाइनली एक्ट्रेस अपने दो महीने के बेटे के साथ भारत लौंट आई हैं। अनुष्का को आज पैपराजी ने मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया। खबर है कि एयरपोर्ट पर एक्ट्रेस ने अपने बेटे का चेहरा भी रिवील किया है।

भारत लौंटी अनुष्का शर्मा

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा दोनों ही मोस्ट पॉपुलर सेलिब्रेटी कपल्स में से एक हैं और इन दोनों की हर खबर पर फैंस की निगाहें टिकी रहती हैं। विराट पहले ही मार्च में अकेले भारत वापस आ गए थे, अब उनके एक महीने बाद अनुष्का भी अपने दोनों बच्चों के साथ मुंबई लौंट आई हैं। हालांकि हमेशा की तरफ अनुष्का ने पैपराजी को अपने बच्चों की फोटोज क्लिक नहीं करने दी है।

बेटे को गोद लिए दिखीं एक्ट्रेस

विराट और अनुष्का के फैन पेज पर एक्ट्रेस की एयरपोर्ट से एक फोटो शेयर भी की गई है, जिसमें एक्ट्रेस ने अकाय को गोद में अच्छे से कवर करके पकड़ा हुआ है। फोटो में अनुष्का कार के पास खड़ी हैं और उन्होंने सफेद रंग की टी-शर्ट पहनी हुई है और गोद में अकाय को पकड़ रखा है।

बेटे की दिखाई झलक 

मगर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनुष्का शर्मा ने इंडिया लौटने के बाद मुंबई एयरपोर्ट पर भले ही पैपराजी को तस्वीरें लेने नहीं दी है, लेकिन एक्ट्रेस ने पैप्स को जरूर अपने बेटे की झलक दिखाई है। जी हां, खबर है कि अनुष्का शर्मा ने एयरपोर्ट पर पैप्स को अकाय का चेहरा दिखाया है, मगर उनकी फोटोज क्लिक करने से इनकार कर दिया है। अनुष्का शर्मा और विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए बेटे के जन्म की गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की थी। 5 दिन कपल ने एक पोस्ट शेयर किया था, जिसमें उन्होंने बताया था कि एक्ट्रेस ने 15 फरवरी को अपने दूसरे बच्चे को जन्म दिया है और वामिका को छोटा भाई मिल गया है।

यह भी पढ़ें: नहीं रहे सिंगर और म्यूजिशियन, 90 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

First published on: Apr 16, 2024 04:42 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.