---विज्ञापन---

मशहूर सिंगर की मौत से म्यूजिक इंडस्ट्री में मातम, मिला था संगीत जगत का सबसे बड़ा अवार्ड

Hollywood News: इन दिनों कई कलाकारों की मौत हो रही है। इसी में अमेरिकन सिंगर मैंडिसा हंडले का भी निधन हो गया है।

Mandisa
इमेज क्रेडिट; E24 bollywood

Hollywood News: फेमस अमेरिकन म्यूजिशियन और सिंगर मैंडिसा हंडले ने बहुत ही कम समय में दुनिया को अलविदा कह दिया। मैंडिसा के निधन के बाद से म्यूजिक इंडस्ट्री में मातम पसरा हुआ है। उनके अचानक चले जाने से मैंडिसा के फैंस भी काफी दुखी हैं। इनका नाम अमेरिकन म्यूजिक इंडस्ट्री के बड़े कलाकारों में शामिल है। सिंगर ने अपने करियर में कई सारे हिट गाने किए हैं, जिन्हें आज भी इनके फैंस गुनगुनाते हैं।

47 साल की उम्र में तोड़ा दम 

मैंडिसा हंडले ने मात्र 47 साल की उम्र में इस दुनिया को छोड़ दिया। सिंगर का पूरा नाम मैंडिसा लिन हंडले था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, क्रिश्चियन रॉक रेडियो स्टेशन के-लव ने इस बात की पुष्टि की है। ऐसा बताया जा रहा है कि नैशविले, टेनेसी में उनके पैतृक घर पर ही मैंडिसा का निधन हुआ था। सिंगर के असामयिक निधन से म्यूजिक जगत को काफी नुकसान हुआ है। इस कमी की भरपाई कर पाना काफी कठिन है।

ग्रैमी अवॉर्ड  विनर 

मैंडिसा हंडले को करियर की शुरुआत में काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मैंडिसा ने अमेरिकन आइडल के सीजन 5 में भी भाग लिया था। हालांकि वह इस सीजन को जीत नहीं पाई थी। सिंगर को उनके गानों के लिए कई सारे अवॉर्ड भी मिल चुके हैं। उनके फेमस गाने ‘ओवरकमर’ के लिए साल 2013 में म्यूजिक इंडस्ट्री के सबसे बड़े अवॉर्ड,  ग्रैमी अवॉर्ड से भी नवाजा जा चुका था।

आपको बता दें कि सिंगर अमेरिका सहित दुनिया के तमाम देशों में अपने म्यूजिक और गाने के लिए जानी जाती हैं।  मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, मैंडिसा के मौत की वजह अभी तक सामने नहीं आयी है। इसके अलावा सिंगर के परिवार और दोस्तों ने भी उनके मौत को लेकर कोई खुलासा नहीं किया है।  मैंडिसा की मौत जांच का विषय है।

यह भी पढ़ें: परिवार संग वीकेंड पर देखें ये फिल्में

First published on: Apr 19, 2024 09:46 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.