---विज्ञापन---

अक्षय कुमार, टाइगर श्रॉफ ने Ram Mandir Pran Pratishtha के लिए शुभकामनाएं दीं, बोले- राम भक्तों के लिए बहुत बड़ा दिन…

Akshay Kumar Tiger Shroff Greetings Ram Mandir Pran Pratishtha: 22 जनवरी 2024 का सभी को बेसब्री से इंतजार था। हो भी क्यों न 500 साल के संघर्ष के बाद वो घड़ी आ ही गई जब राम नगरी अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह चल रहा है। इस समारोह में जानी मानी […]

Akshay Kumar Tiger Shroff Greetings Ram Mandir Pran Pratishtha
इमेज क्रेडिट: E24 बॉलीवुड

Akshay Kumar Tiger Shroff Greetings Ram Mandir Pran Pratishtha: 22 जनवरी 2024 का सभी को बेसब्री से इंतजार था। हो भी क्यों न 500 साल के संघर्ष के बाद वो घड़ी आ ही गई जब राम नगरी अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा का भव्य समारोह चल रहा है। इस समारोह में जानी मानी हस्तियां पहुंची हुई हैं। वहीं अक्षय कुमार (Akshay Kumar) और टाइगर श्रॉफ (Tiger Shroff) ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर कर राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा (Ram Mandir Pran Pratishtha) की शुभकामना दी।

यह भी पढ़ें: Antilia से Ayodhya पहुंचते ही मुकेश और नीता अंबानी के दिल से बाहर आए जज़्बात, 

वीडियो शेयर लिखा शानदार कैप्शन (Akshay Kumar Akshay Tiger Shroff Greetings Ram Mandir Pran Pratishtha)

एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर अक्षय कुमार ने एक वीडियो साझा किया, जिसमें उन्हें अपने ‘बड़े मियां छोटे मियां’ के साथ एक्टर टाइगर श्रॉफ के साथ देखा जा रहा है। वीडियो शेयर करते हुए अक्षय ने हिंदी में कैप्शन लिखा, “श्री राम के प्राण प्रतिष्ठा के पावन दिन पर आप सबको अनेक शुभकमनाएं। जय श्री राम।”

इस दिन का था कब से इंतजार

वीडियो में अक्षय कुमार बोल रहे हैं कि ‘आज दुनिया भर के राम भक्तों के लिए बहुत बड़ा दिन है, कई सालों की कोशिश के बाद यह दिन आया है कि राम लला अपने घर अयोध्या में अपने भव्य रूप में आए हैं।’

टाइगर श्रॉफ ने कहा

अक्षय के बाद टाइगर ने कहा ‘हम सभी ने बचपन से इसके बारे में बहुत कुछ सुना है और आज इसे देख पाना बहुत बड़ी बात है। और हम उस दिन का इंतजार कर रहे हैं जब हम श्री राम का त्योहार मनाएंगे। हम सब मिलकर दिवाली मनाएंगे’।

दोनों ने मिलकर लगाए जय श्रीराम के नारे

वीडियो के लास्ट में अक्षय कुमार और टाइगर श्रॉफ ने हाथ जोड़कर शुभकामना दी और जय श्री राम के नारे लगाए। इस वीडियो को फैंस बहुत पसंद कर रहे हैं और अपने रिएक्शन भी दे रहे हैं।

समारोह में पहुंची कई बड़ी हस्तियां (Akshay Kumar Akshay Tiger Shroff Greetings Ram Mandir Pran Pratishtha)

इस समारोह में सिनेमा जगत से लेकर राजनितिक जगत, कला, साहित्य और संस्कृति तथा अन्य क्षेत्रों से भी लोग पहुंचे। अमिताभ बच्चन से लेकर आलिया भट्ट, रणबीर कपूर, कंगना रनौत, अभिषेक बच्चन और एशिया के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी भी अपनी धर्म पत्नी नीता अंबानी के साथ पहुंचे।

First published on: Jan 22, 2024 01:02 PM