Actresses Who Become Mother Before Marriage: मनोरंजन जगत में ऐसे कई हसीनाएं हैं, जो अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में रहती हैं। फिर चाहे वो बॉलीवुड से तालुक रखती हो या टीवी से एक्टिंग से ज्यादा उनकी निजी जिंदगी चर्चे में रहती हैं। आज हम आपको ऐसी एक्ट्रेसेस के बारे में बताएंगे, जो बिना शादी रचाए ही मां बन गईं। तो चलिए जानते हैं….
सुष्मिता सेन (Sushmita Sen)
इस लिस्ट में सबसे पहला नाम शामिल है। बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस सुष्मिता सेन का। अभिनेत्री अपनी लव लाइफ को लेकर काफी सुर्खियों में रहती हैं। सुष्मिता बिना शादी के ही मां बन (Actress Who Become Mother Before Marriage) चुकी हैं। जी हां, एक्ट्रेस ने दो बच्चियों को गोद लिया है। वो अक्सर अपनी दोनों बेटियों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते नजर आती हैं। सुष्मिता सिंगल मदर बन दोनों बेटियों का पालन-पोषण कर रही हैं। उनकी बड़ी बेटी का नाम रिनी सेन हैं। वहीं, छोटी बेटी का नाम अलीशा है।
एकता कपूर (Ekta Kapoor)
फिल्म मेकर एकता कपूर ने अभी तक शादी नहीं रचाई है। मगर वो मां बन चुकी हैं। एकता साल 2019 में सरोगेसी से मां बनी थीं। उनका एक बेटा भी है। एकता टीवी से लेकर बॉलीवुड तक अपना जलवा दिखा (Actress Who Become Mother Before Marriage) चुकी हैं। उनके सीरियल नागिन को दर्शकों ने काफी पसंद किया है।
यह भी पढ़ें- Abhishek Kumar और Isha Malviya के ब्रेकअप में इस शख्स का था हाथ, Bigg Boss में हुआ बड़ा खुलासा
साक्षी तंवर (Sakshi Tanwar)
टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री साक्षी तंवर का भी नाम इस लिस्ट में शामिल है। एक्ट्रेस ने अब तक शादी नहीं रचाई है, लेकिन उनकी एक बेटी है। जी हां, साक्षी ने साल 2018 में (Actress Who Become Mother Before Marriage) एक बच्ची को गोद लिया था। एक्ट्रेस की गिनती टीवी की टॉप एक्ट्रेसेस में होती है।
कल्की कोएच्लिन (Kalki Koechlin)
इस लिस्ट में दूसरा नाम कल्की कोएच्लिन का है। कल्कि ने पॉपुलर डायरेक्टर अनुराग कश्यप से शादी की थी। कुछ दिनों के बाद दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद एक्ट्रेस ने हर्शबर्ग को डेट किया। एक्ट्रेस ने बिना शादी किए बेटी को जन्म दिया था।