Thursday, 16 July, 2026

---विज्ञापन---

Back

बिग बॉस फेम कंटेस्टेंट की दरियादिली, जरूरतमंद परिवार को दिया रोटी-कपड़ा-मकान; फैंस ने लुटाया प्यार

फेमस यूट्यूबर अभिषेक मल्हान उर्फ फुकरा इंसान ने जरूरतमंद परिवार को रोटी, कपड़ा और मकान गिफ्ट किया है। आइए आपको भी बताते हैं फैंस ने कैसे प्यार लुटाया?

---विज्ञापन---

बिग बॉस फेम कंटेस्टेंट और मशहूर यूट्यूबर फुकरा इंसान उर्फ अभिषेक मल्हान सुर्खियों में छा गए हैं। यूट्यूबर ने जरूरतमंद परिवार को गिफ्ट में घर गिफ्ट किया है। वहीं फैंस अब फुकरा इंसान की इस दरियादिली पर जमकर प्यार लुटा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वो काफी वायरल हो रहे हैं। अभिषेक ने इसका वीडियो अपने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है। वहीं ये काफी वायरल भी हो रहा है। आइए आपको भी बताते हैं आखिर पूरा मामला क्या है?

यह भी पढ़ें: अमिताभ बच्चन को मिल गया निराशा से उबरने का तरीका, पोस्ट में लिखा- कम बोलो

---विज्ञापन---

यूट्यूब पर शेयर की वीडियो

अभिषेक मल्हान ने हाल ही में अपने ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर एक व्लॉग शेयर किया। इसमें उन्होंने बताया कि मैंने जरूरतमंद परिवार को नया घर गिफ्ट में दिया है। वहीं साथ में उन्होंने उनको खाना और बहुत से कपड़े भी गिफ्ट किए। फुकरा इंसान की इस दरियादिली से वो परिवार भी काफी खुश हो गया और उनके आंसू झलक पड़े। साथ ही उन्होंने बड़े ही प्यार से यूट्यूबर को धन्यवाद भी कहा।

---विज्ञापन---

पहले भी करते रहे हैं मदद

वहीं बता दें अभिषेक अक्सर अपने चैनल पर जरूरतमंद लोगों की मदद करते हुए दिखाई देते हैं। नियमित रूप से वो लोगों को वित्तीय स्थिरता, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा के लिए मदद करते हैं। उनका मानना है कि अगर हमारे पास दूसरों की मदद करने की ताकत है तो हमें आगे आकर जरूरतमंद लोगों की मदद जरूर करनी चाहिए।

---विज्ञापन---

फैंस ने की जमकर तारीफ

अभिषेक को अपनी इस दरियादिली के लिए सोशल मीडिया पर काफी तारीफ मिल रही है। उनके यूट्यूब वीडियो पर लोग कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘बड़े होके जरूरतमंद की मदद करूंगा। भाई ने इसे गंभीरता से लिया।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘ये असली प्रभावशाली व्यक्ति है। नहीं तो कुछ लोग सिर्फ खुद का नया घर या नई गाड़ी दिखाने में रह जाते हैं। आपको सलाम भाई। प्रेरणा देते रहो और आगे बढ़ते रहो।’ वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘सलाम है फुकरा भाई आपको।’

यह भी पढ़ें: चहल के दमदार प्रदर्शन पर प्रीति जिंटा ने लुटाया प्यार, मैदान में गले लगाकर जताई खुशी

---विज्ञापन---
First published on: Apr 16, 2025 11:38 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola