Wednesday, 26 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Bhojpuri Bawaal: डिनर टेबल पर आम्रपाली और काजल के बीच हुई घमासान लड़ाई, तेज प्रताप यादव भी हुए नाराज, देखें वीडियो

भोजपुरी इंडस्ट्री के पहले रियलिटी शो 'भोजपुरी बवाल' के हालिया एपिसोड में तेज प्रताप यादव की ओर से आयोजित डिनर पार्टी विवादों में घिर गई. डिनर के दौरान काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे के बीच पुरानी गलतफहमियों को लेकर तीखी बहस हो गई. इस दौरान पवन सिंह भी विवाद में शामिल हो गए और गुस्से में शो छोड़कर चले गए. कलाकारों के बीच बढ़ते विवाद को देखकर तेज प्रताप यादव ने नाराजगी जताई और भोजपुरी इंडस्ट्री में एकजुटता की अपील की.

Bhojpuri Bawaal-Kajal-Amrapali Dubey, Tej Pratap Yadav
Bhojpuri Bawaal-Kajal-Amrapali Dubey, Tej Pratap Yadav

Bhojpuri Bawaal: भोजपुरी इंडस्ट्री के पहले रियलिटी शो ‘भोजपुरी बवाल’ की शुरुआत हो चुकी है. शो के हर एपिसोड में कोई न कोई नया ड्रामा देखने को मिल रहा है. हालिया एपिसोड में तेज प्रताप यादव ने एक खास डिनर पार्टी का आयोजन किया, जिसमें पवन सिंह, काजल राघवानी, आम्रपाली दुबे, निरहुआ समेत कई भोजपुरी सितारे पहुंचे. हालांकि, डिनर शुरू होते ही काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे के बीच जबरदस्त बहस छिड़ गई. इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. दोनों की बहस के बाद तेज प्रताप यादव भी काफी नाराज नजर आए.

तेज प्रताप ने किया था भोजपुरी एक्टर्स को डिनर पर इनवाइट

दरअसल, तेज प्रताप यादव ने भोजपुरी सिनेमा के कई जाने-माने कलाकारों को डिनर पर इनवाइट किया था. उनका उद्देश्य भोजपुरी इंडस्ट्री को आगे बढ़ाने के लिए कलाकारों से सुझाव लेना था. इस दौरान आम्रपाली दुबे ने उन्हें ‘जन शक्ति प्रोडक्शन हाउस’ शुरू करने और भक्ति आधारित फिल्में बनाने का सुझाव दिया. इसके बाद पवन सिंह ने भी अपनी राय रखते हुए कहा कि ऐसी फिल्म बनाई जाए, जिसमें वह और निरहुआ एक साथ काम करें.

---विज्ञापन---

इसी बीच काजल राघवानी और आम्रपाली दुबे के बीच बहस शुरू हो गई. काजल ने आम्रपाली से पूछा, “क्या आप मुझसे इनसिक्योर हैं?” इस पर आम्रपाली ने जवाब दिया कि ऐसा बिल्कुल नहीं है. उन्होंने कहा, “मैं ‘विवाह 3’ की शूटिंग कर रही थी. उस समय आपकी प्रोड्यूसर से कुछ अनबन हो गई थी, उसी वजह से आपने मुझे भी अनफॉलो कर दिया था.”

पवन सिंह को आम्रपाली ने दिया जवाब

दोनों की बहस के दौरान पवन सिंह भी बीच में बोल पड़े. उन्होंने कहा, “आम्रपाली, आपने मुझे अनफॉलो किया था और दिनेश लाल यादव से भी मुझे अनफॉलो करवाया था.” इस पर आम्रपाली ने जवाब दिया, “आपने मुझसे झगड़ा किया था, इसलिए मैंने आपको अनफॉलो किया. एक दिन पहले आपने मेरे साथ खराब व्यवहार किया था. अगर कोई गलत व्यवहार करेगा तो दूरी बनाना ही बेहतर होता है.”

---विज्ञापन---

आम्रपाली और काजल के बीच हुई घमासान लड़ाई

इसके बाद काजल और आम्रपाली के बीच बहस और बढ़ गई. काजल का आरोप था कि आम्रपाली हमेशा निरहुआ को उनके साथ काम करने से मना करती हैं. हालांकि, आम्रपाली और निरहुआ दोनों ने इस आरोप से इनकार किया. आम्रपाली ने कहा, “मुझे तो उल्टा यही बताया जाता है कि काजल ही निरहुआ के साथ काम करने से मना करती हैं.” बहस बढ़ने पर पवन सिंह गुस्से में वहां से उठकर चले गए. जाते-जाते उन्होंने कहा, “माइक निकालो, मुझे ये शो नहीं करना है

तेज प्रताप यादव हुए नाराज

इसके बाद तेज प्रताप यादव ने नाराजगी जताते हुए कहा, “अगर भोजपुरी कलाकार ऐसे ही आपस में लड़ते रहेंगे तो इंडस्ट्री कैसे आगे बढ़ेगी?” वहीं, आम्रपाली दुबे भी गुस्से में डिनर टेबल छोड़कर चली गईं और काजल राघवानी भी वहां से उठ गईं. आखिर में तेज प्रताप यादव ने कहा, “मैंने सभी को डिनर पर बुलाया था. अगर किसी को कोई शिकायत थी तो उसे यहीं बैठकर सुलझाना चाहिए था, बीच में उठकर नहीं जाना चाहिए था.”

यह भी पढ़ें- Jana Nayagan Box Office Collection Day 14: 200 करोड़ के करीब पहुंची ‘जन नायकन’, 14वें दिन भी किया करोड़ों का कलेक्शन

---विज्ञापन---
First published on: Aug 06, 2026 08:29 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola