Thursday, 6 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

Jana Nayagan Box Office Collection Day 14: 200 करोड़ के करीब पहुंची ‘जन नायकन’, 14वें दिन भी किया करोड़ों का कलेक्शन

Jana Nayagan Box Office Collection Day 14: थलपति विजय की आखिरी फिल्म 'जन नायकन' रिलीज के 14 दिन बाद भी बॉक्स ऑफिस पर मजबूत पकड़ बनाए हुए है. दूसरे हफ्ते में कमाई में थोड़ी गिरावट जरूर आई है, लेकिन फिल्म 200 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार करने की ओर बढ़ रही है.

Jana Nayagan Collection
Jana Nayagan Collection

खबर से जुड़ी कुछ अहम बातें-

  • थलपति विजय की फिल्म जन नायकन बॉक्स ऑफिस पर लगातार कमाई कर रही है.
  • फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन हल्की गिरावट दर्ज की है और इस दिन भी ठीक-ठाक कारोबार किया है.
  • भारत में मूवी की कमाई 200 करोड़ के करीब पहुंच गई है और दुनिया भर में इसका कलेक्शन 300 करोड़ के पार चला गया है.
  • फिल्म में थलपति विजय के साथ पूजा हेगड़े और बॉबी देओल अहम रोल में नजर आए हैं.

Jana Nayagan Box Office Collection Day 14: थलपति विजय की आखिरी फिल्म जन नायकन 23 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. फिल्म को रिलीज हुए 14 दिन हो चुके हैं और यह अब भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई कर रही है. भारत में इसका कलेक्शन 200 करोड़ रुपये के आंकड़े के करीब पहुंच गया है. हालांकि, दूसरे हफ्ते में इसकी कमाई में गिरावट देखने को मिली है. वहीं, 14वें दिन भी फिल्म ने अच्छा-खासा कलेक्शन किया. आइए, फिल्म के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर एक नजर डालते हैं.

फिल्म ने रिलीज के 14वें दिन कमाए इतने करोड़

सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, जन नायकन ने रिलीज के 14वें दिन 1.80 करोड़ रुपये की कमाई की. बुधवार को फिल्म की कमाई में मंगलवार के मुकाबले 30 लाख रुपये की गिरावट दर्ज की गई. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 14.8 प्रतिशत रही, जबकि इसके कुल 3,980 शो चले.

---विज्ञापन---

भारत में 200 करोड़ के करीब पहुंची फिल्म

बुधवार को फिल्म ने तमिल भाषा में सबसे ज्यादा 1.60 करोड़ रुपये की कमाई की. वहीं, हिंदी में 18 लाख रुपये और तेलुगु में महज 2 लाख रुपये का कलेक्शन हुआ. फिल्म ने 14 दिनों में भारत में 183.35 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. यह 200 करोड़ रुपये के आंकड़े के बेहद करीब पहुंच चुकी है और उम्मीद है कि इसी हफ्ते यह यह उपलब्धि भी हासिल कर लेगी. वहीं, दुनियाभर में फिल्म का कुल कलेक्शन 306.31 करोड़ रुपये हो गया है.

बता दें कि फिल्म ने पहले हफ्ते में 153.55 करोड़ रुपये की कमाई की थी. वहीं, दूसरे हफ्ते में बुधवार तक इसका कलेक्शन 29.80 करोड़ रुपये रहा.

---विज्ञापन---

फिल्म में नजर आए ये कलाकार

अगर फिल्म की बात करें तो यह एक एक्शन-ड्रामा है, जिसमें थलपति विजय के अलावा पूजा हेगड़े और बॉबी देओल अहम भूमिकाओं में नजर आए हैं.

यह भी पढ़ें- Jana Nayagan Box Office Collection Day 14: बॉक्स ऑफिस पर थलापति विजय का जादू, 14वें दिन ‘जन नायकन’ की कमाई ने सबको किया हैरान

---विज्ञापन---
First published on: Aug 06, 2026 07:17 AM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola