Wednesday, 10 June, 2026

---विज्ञापन---

Back

Box Office Collection: क्या मंडे टेस्ट में फेल हुई ‘मोहनलाल’ की ‘दृश्यम 3’? जानें ‘करुप्पू’ और ‘चांद मेरा दिल’ ने सोमवार को किया कितना कलेक्शन

Box Office Collection: मोहनलाल स्टारर फिल्म दृश्यम 3 रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की फिल्म करुप्पू को जबरदस्त टक्कर दे रही है. वहीं, चांद मेरा दिल ने भी सोमवार को ठीक-ठाक कमाई की है.

---विज्ञापन---

Drishyam 3, Chand Mera Dil, Karuppu
Drishyam 3, Chand Mera Dil, Karuppu

Box Office Collection: मोहनलाल स्टारर फिल्म दृश्यम 3 सिनेमाघरों में 21 मई को रिलीज हुई थी और यह सूर्या-तृषा कृष्णन स्टारर फिल्म करुप्पू को जबरदस्त टक्कर दे रही है. दोनों ही फिल्मों ने इस वीकेंड शानदार कमाई की है. मोहनलाल की फिल्म ने संडे अच्छा कलेक्शन किया है और करुप्पू ने रविवार के दिन दृश्यम 3 से ज्यादा कमाई की है. वहीं, सोमवार के दिन दृश्यम 3, करुप्पू और अनन्या पांडे-लक्ष्य लालवानी की चांद मेरा दिल ने कितनी कमाई की है. चलिए जानते हैं.

दृश्यम 3 ने शुरुआती दिनों में की इतनी कमाई

मोहनलाल की मलयालम फिल्म दृश्यम 3 रिलीज के बाद से बॉक्स ऑफिस पर छाई हुई है. इस फिल्म की जमकर तारीफ कर रहे हैं. ये फिल्म हिट फ्रेंचाइजी दृश्यन की तीसरी किस्त है. वहीं, सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक दृश्यम ने अपने ओपनिंग डे पर 15.85 करोड़, दूसरे दिन 11.05 करोड़, तीसरे दिन 13.70 करोड़ और चौथे दिन 13.85 करोड़ का कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

सोमवार को दृश्यम 3 ने किया इतना कलेक्शन

दृश्यम 3 ने अपने पहले वीकेंड 54.45 करोड़ का कारोबार कर लिया है. वहीं फिल्म ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को 7.35 करोड़ का कलेक्शन किया है. जिसके बाद मूवी की भारत में कुल कमाई 61.80 करोड़ हो गई है. सोमवार के दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी 35.3 प्रतिशत रही है. इस मूवी ने दुनिया भर में 156.14 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

करुप्पू ने अपने दूसरे सोमवार कमाए इतने करोड़

वहीं, सूर्या स्टारर करुप्पू को लेकर बात करें तो इस मूवी ने अपने दूसरे सोमवार को सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक 5.90 करोड़ का कलेक्शन किया है. फिल्म ने तमिल में 4.90 करोड़ और तेलुगु में 1 करोड़ की कमाई की है. मूवी ने दुनिया भर में 247.15 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है और भारत में कुल 154.75 करोड़ का कलेक्शन किया है.

---विज्ञापन---

चौथे दिन कितना हुआ चांद मेरा दिल का कलेक्शन?

इसके अलावा अनन्या पांडे और लक्ष्य लालवानी स्टारर फिल्म चांद मेरा दिल को लेकर बात करें तो यह फिल्म शुक्रवार 22 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. इस मूवी ने सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार को 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया है. इस दिन फिल्म की ऑक्यूपेंसी सिर्फ 13 प्रतिशत रही और इसने भारत में चार दिनों में कुल 13.25 करोड़ का कारोबार किया है.

यह भी पढ़ें- Karuppu Box Office Collection Day 11: 150 करोड़ के पार पहुंची सूर्या की ‘करुप्पु’, वीकएंड के बाद भी जारी रहा जलवा, जानें सोमवार का कलेक्शन

---विज्ञापन---
First published on: May 26, 2026 07:11 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola