---विज्ञापन---

Karuppu Box Office Collection Day 11: 150 करोड़ के पार पहुंची सूर्या की ‘करुप्पु’, वीकएंड के बाद भी जारी रहा जलवा, जानें सोमवार का कलेक्शन

Karuppu Box Office Collection Day 11: साउथ स्टार सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म 'करुप्पु' सिनेमाघरों में कमाल कर रही है. 11वें दिन भी फिल्म की शानदार कमाई जारी रही.

---विज्ञापन---

Karuppu Box Office Collection Day 11
Karuppu Box Office Collection Day 11

Karuppu Box Office Collection Day 11: साउथ सुपरस्टार सूर्या और तृषा कृष्णन की फिल्म ‘करुप्पु’ धुआंधार कमाई कर रही है. कमाई के मामले इस फिल्म ने इन दिनों बॉलीवुड फिल्मों को भी पीछे छोड़ दिया है. ‘करुप्पु’ को रिलीज हुए 11 दिन हो गए हैं और फिल्म लगातार अच्छी कमाई करती नजर आ रही है. आइए जानते हैं अपने रिलीज के 11वें दिन यानी सोमवार को फिल्म ने कितनी कमाई की.

11वें दिन की कमाई

बात करें 11वें दिन की तो, करप्पू ने सोमवार को ₹5.90 करोड़ की नेट कमाई की. इसके साथ ही भारत में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹179.15 करोड़ और टोटल नेट कलेक्शन ₹154.75 करोड़ हो गया है. विदेशों में, फिल्म ने 11वें दिन ₹1.00 करोड़ का बिजनेस किया, जिससे विदेशों में इसका टोटल ग्रॉस कलेक्शन ₹68.00 करोड़ हो गया है. इसके साथ ही फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन ₹247.15 करोड़ हो गया है.

---विज्ञापन---
Karuppu Collection

10 दिन में 100 करोड़ पार

बात करें फिल्म की तो 14 मई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘करुप्पु’ पहले दिन से बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा रही है. पहले हफ्ते की तरह दूसरे हफ्ते भी फिल्म ने अपनी धुआंधार कमाई की रफ़्तार जारी रखी. इसके साथ ही तमिल भाषा में ये फिल्म एक नया कीर्तिमान स्थापित कर रही है. ‘करुप्पु’ ने महज 10 दिनों के भीतर अकेले तमिलनाडु से 100 करोड़ से ज्यादा का नेट कलेक्शन कर लिया है, वहीं दुनिया भर में इसका आंकड़ा 200 करोड़ पार हो चला है, जो एक तमिल भाषी फिल्म के लिए बहुत बड़ी बात है.

Karuppu Makers Apologize

फिल्म के बारे में

खास बात ये है कि ‘करुप्पु’ अभी सिर्फ दो ही भाषाओं तमिल और तेलुगु में ही रिलीज हुई है और जबरदस्त कमाई कर रही है. फिल्म करप्पू में सूर्या के साथ एक्ट्रेस तृषा कृष्णन भी लीड रोल में हैं. दोनों की जोड़ी लगातार दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है. ‘करुप्पु’ की कहानी एक लालची वकील के बारे में है, जो अमीरों का साथ देता और गरीबों पर जुल्म करता है. ऐसे में एक शख्स परेशान होकर अपने गांव के रक्षक देवता करुप्पुसामी से मदद मांगता है. इसके बाद करुप्पुसामी सूर्या के रूप में सामने आते हैं और लोगों की मदद करते हैं.

---विज्ञापन---

First published on: May 25, 2026 11:42 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.