Tuesday, 25 August, 2026

---विज्ञापन---

Back

The Delhi Files का बदला नाम, नए टाइटल के साथ रिलीज डेट भी रिवील

जाने-माने बॉलीवुड डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने नई फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' का नाम बदल दिया है और उसकी ऑफिशियल अनाउंसमेट भी कर दी है। विवेक अग्निहोत्री ने नए नाम के साथ टीजर और रिलीज डेट का भी नाम रिवील किया है।

The delhi Files
The delhi Files का बदला नाम (Image Credit: Instagram)

‘द कश्मीर फाइल्स’ से फेम पाने वाले डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री अपनी नई फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ को लेकर लंबे समय सुर्खियों में बने हुए थे। मगर अब उन्होंने अपनी फिल्म का टाइटल बदल दिया है और नए टाइटल के साथ फिल्म की रिलीज डेट रिवील कर दी है। विवेक अग्निहोत्री ने अपनी आगामी फिल्म ‘द दिल्ली फाइल्स’ के नए टाइटल का ऑफिशियल ऐलान कर दिया है। आइए जानते हैं कि डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने अपनी नई फिल्म का क्या नाम रखा है और यह किस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

यह भी पढ़ें: Akhanda 2 Teaser X Review: 1.17 मिनट के वीडियो ने खड़े किए रोंगटे, नंदमुरी बालकृष्ण का लुक देख क्या बोली पब्लिक?

---विज्ञापन---

विवेक अग्निहोत्री ने बदला फिल्म का नाम

विवेक अग्निहोत्री ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया है, जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा, बड़ी अनाउंसमेंट:द दिल्ली फाइल्स अब द बंगाल फाइल्स है। जी हां, विवेक ने अब फिल्म का नाम द दिल्ली फाइल्स से द बंगाल फाइल्स कर दिया है। बताया जा रहा है कि इस फिल्म में बंगाल की घटनाओं का ज्यादा जिक्र है और दिल्ली का फिल्म में ज्यादा कोई रोल नहीं है। इसी वजह से मेकर्स ने फिल्म का नाम अब द बंगाल फाइल्स कर दिया है।

---विज्ञापन---

12 जून को इस समय आएगा टीजर

विवेक अग्निहोत्री ने फिल्म के नए टाइटल के साथ फिल्म के टीजर को लेकर भी जानकारी दी है। डायरेक्टर ने अपनी पोस्ट में बताया है कि टीजर इस गुरुवार, 12 जून 2025 को दोपहर 12 बजे आ रहा है। ‘द कश्मीर फाइल्स’ की सफलता के बाद विवेक अग्निहोत्री एक और ऐतिहासिक और सामाजिक-राजनीतिक मुद्दे पर फिल्म लेकर आ रहे हैं, अब टीजर के साथ मूवी की कहानी इस मुद्दे पर वो साफ हो जाएगा।

---विज्ञापन---

कब रिलीज होगी ‘द बंगाल फाइल्स’

‘द बंगाल फाइल्स’ लंबे समय से चर्चा में बनी हुई थी और अब फाइनली फिल्म की रिलीज डेट सामने आ गई है। ‘द बंगाल फाइल्स’ 5 सितंबर 2025 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। इस फिल्म से डायरेक्टर विवेक को काफी उम्मीदें हैं।

यह भी पढ़ें:राजा रघुवंशी मर्डर केस में आरोपी पत्नी पर फूटा कंगना रनौत का गुस्सा, कहा- तलाक नहीं ले सकती…

---विज्ञापन---

 

First published on: Jun 10, 2025 02:30 PM

E24 पर पढ़ें बॉलीवुड , टीवी, OTT , सेलिब्रिटी लाइफ, Box Office , वायरल मनोरंजन खबरों और एक्सक्लूसिव इंटरव्यू से जुड़ी हर बड़ी अपडेट। एंटरटेनमेंट की दुनिया की ताजा और दिलचस्प खबरों के लिए जुड़े रहिए E24 के साथ। Follow E24bollywood on Facebook, Twitter.

Sponsored Links by Taboola