Virat Kohli-Anushka Sharma: आईपीएल 2025 की ट्रॉफी विराट कोहली की टीम RCB ने अपने नाम कर ली है, पूरे 18 साल में पहली बार RCB ये ट्रॉफी अपने नाम कर पाई है। ऐसे में ये जीत हर RCB प्लेयर और फैन के लिए बहुत स्पेशल है। विराट कोहली समेत पूरी RCB टीम इस समय खुशियां मना रही हैं और कल रात के तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। इस बीच अब विराट कोहली ने अपनी वाइफ अनुष्का शर्मा के लिए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने जीत को एक्ट्रेस को डेडिकेट किया है। विराट कोहली की ये लेटेस्ट पोस्ट 1 घंटे के अंदर की इंटरनेट पर खूब तेजी से फैल रही है।
यह भी पढ़ें: 2 घंटे 43 मिनट की फिल्म, कमाए 237 करोड़, टैक्सी ड्राइवर की कहानी, क्लाइमेक्स जीत लेगा दिल
विराट कोहली का लेटेस्ट पोस्ट
कल IPL 2025 की ट्रॉफी जीतते ही विराट की आंखों से आंसू बहने लगे थे और दूसरी तरफ अनुष्का की भी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था। क्रिकेटर विराट कोहली ने इंस्टाग्राम पर अब अनुष्का शर्मा संग एक फोटो शेयर की है, जिसमें उन्होंने RCB की जीत को अपनी वाइफ को डिडेकेट किया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि वो उनके इस सफर में हर पल उनके साथ रही हैं और यह जीत अनुष्का लिए भी उतनी ही खास है।
अनुष्का शर्मा के नाम लव नोट
विराट ने जो फोटो शेयर की है, उसमें वो और अनुष्का मैदान पर एक-दूसरे हाथ पकड़े हुए हंस रहे हैं। ये फोटो कल मैच जीतने के बाद की है और दोनों की आंखों की खुशी बता रही है कि ये जीत उनके लिए क्या मायने रखती थी। फोटो के साथ विराट ने अनुष्का के लिए कैप्शन में लिखा, ‘मैं 18 सालों से देख रहा और तुमने 11 साल देखा है।’
View this post on Instagram---विज्ञापन---
विराट की पोस्ट हो रही वायरल
विराट कोहली ने आगे लिखा, ‘2014 से ही हम दोनों ने एक जैसे मूमेंट देखे और हर करीबी जीत और चिन्नास्वामी में हमारे सपोर्ट्स के पागलपन का जश्न मनाया है। जीत के बाद हम दोनों ही रिलेक्स फील कर रहे हैं और चूंकि वो भी बैंगलोर गर्ल है, तो ये भी उनके लिए कही ज्यादा खास है। हम हमेशा साथ रहे।’ विराट कोहली की ये पोस्ट इंटरनेट पर खूब तेजी से वायरल हो रही है।
यह भी पढ़ें: Shivangi Joshi के आंगन जल्द आएंगी बारात, बहन ने बताई सगाई की तारीख