Saturday, 27 April, 2024

---विज्ञापन---

Video: कार्तिक आर्यन को देख रो पड़ी फैन, एक्टर के अंदाज ने लूटा यूजर्स का दिल

Kartik Aaryan Video: हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) आजकल लाइमलाइट में छाए हुए हैं। हाल ही में एक्टर का फैन संग इमोशनल वीडियो (Kartik Aaryan With Fan Video) सामने आया है। जहां एक्टर अपनी रोती हुई फीमेल फैन को चुप करवाते हुए नजर आ रहे हैं। यहाँ पढ़िए – ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ एक्टर जीशान कादरी […]

Edited By : Richa Chandan | Updated: Aug 26, 2022 11:24
Share :

Kartik Aaryan Video: हैंडसम हंक कार्तिक आर्यन (Kartik Aaryan) आजकल लाइमलाइट में छाए हुए हैं। हाल ही में एक्टर का फैन संग इमोशनल वीडियो (Kartik Aaryan With Fan Video) सामने आया है। जहां एक्टर अपनी रोती हुई फीमेल फैन को चुप करवाते हुए नजर आ रहे हैं।

यहाँ पढ़िए‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’ एक्टर जीशान कादरी के खिलाफ FIR दर्ज, लगे ये आरोप

कार्तिक ने फैन को लगाया गले

हाल ही में ‘भूल भुलैया 2’ (Bhool Bhulaiyaa 2) स्टार एक इवेंट में शामिल होने जा रहे थे। इस दौरान उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कार्तिक एक फैन के लिए ऑटोग्राफ साइन करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं उनके पास खड़ी लड़की फूट-फूट कर रोती नजर आ रही है। इस दौरान एक्टर को लड़की को समझाते और गले लगाते देखा जा सकता है।

एक्टर के अंदाज ने जीता फैंस का दिल

गौरतलब है कि कार्तिक आर्यन अपनी सादगी के लिए जाने जाते हैं। स्टार अक्सर अपने फैंस को अपना टाइम देते हैं। वहीं कार्तिक आर्यन का अपनी फीमेल फैन को गले लगाकर समझना यूजर्स को खूब भा रहा है। सोशल मीडिया पर इनका यह वीडियो छाया हुआ है। फैंस कार्तिक की सादगी पर फिदा हैं।

‘भूल भुलैया 2’ ने बनाया सुपरस्टार

साल 2007 में आई अक्षय कुमार (Akshay Kumar) स्टारर फिल्म ‘भूल भुलैया’ के रीमेक में कार्तिक आर्यन नजर आए। इस मूवी में कार्तिक के साथ कियारा भी नजर आईं। इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कलेक्शन की। हिंदी फिल्मों के लिहाज से कार्तिक आर्यन की इस मूवी ने बॉक्स ऑफिस पर सफलता के झंडे गाड़े। इस फिल्म ने कार्तिक की किस्मत बदल दी।

यहाँ पढ़िए शहनाज गिल की आवाज का चला जादू, फैंस हुए इमोशनल

इन फिल्मों में आएंगे नजर

एक्टर के वर्क फ्रंट की बात करें तो कार्तिक आर्यन इनदिनों ‘शहजादा’ की शूटिंग में बिजी हैं। कार्तिक और कृति सेनन की यह फिल्म 10 फरवरी 2023 को रिलीज होगी। इस फिल्म का निर्देशन रोहित धवन द्वारा किया जा रहा है। यह अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘अला वैकुंठपुरमलो’ की रीमेक है। फैंस को बेसब्री से इंतजार है इस फिल्म का।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 26, 2022 10:01 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.