---विज्ञापन---

Video: शहनाज गिल की आवाज का चला जादू, फैंस हुए इमोशनल

Shehnaaz Gill Video: शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) आज लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी फोटोज-वीडियोज शेयर करती रहती हैं। वहीं अब शहनाज का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक गाना गा रही हैं। उनकी आवाज सुनकर हर कोई दंग रह गया है। […]

Edited By : Neelu Sharma | Updated: Aug 25, 2022 11:44
Share :

Shehnaaz Gill Video: शहनाज गिल (Shehnaaz Gill) आज लाखों लोगों के दिलों पर राज करती हैं। वो सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर अपनी फोटोज-वीडियोज शेयर करती रहती हैं। वहीं अब शहनाज का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वो एक गाना गा रही हैं। उनकी आवाज सुनकर हर कोई दंग रह गया है। वीडियो में एक्ट्रेस को फिल्म कबीर सिंह का गाना ‘क्या हाल हो गया है ये मेरा’ (Kya Haal Ho Gaya Hai Ye Mera) गाती हुई नजर आ रही हैं।

यहाँ पढ़िएबॉलीवुड डायरेक्टर सावन कुमार की तबीयत खराब, अस्पताल में भर्ती

शहनाज गिल ने गाया गाना

शहनाज गिल अपनी मधुर आवाज में ये गाना गा रही हैं और उन्होंने अपनी आवाज से हर किसी को दीवाना बना दिया हैं। ये वीडियो सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है जिसपर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। आप देख सकते हैं कि वो गाने पर पूरी तरह से डूब गई है और उसे फील करके गा रही हैं। शहनाज का सिपंल अंदाज और उनकी आवाज लोगों के दिलों को छू रही हैं।

सोशल मीडिया पर ट्रेंड हो रहा वीडियो

वहीं उनकी आवाज में फैंस को दर्द नजर आ नजर आ रहा है जिसे लेकर यूजर्स ने जमकर कमेंट भी किए है। एक यूजर ने लिखा, ‘आपने मेरा दिन बना दिया’। इसी के साथ एक अन्य यूजर ने लिखा कि, ‘सना तुमने इमोशनल कर दिया’। वहीं कई यूजर्स ने हार्ट वाली इमोजी बनाई। ऐसे हजारों यूजर्स है कि उनकी आवाज की तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।

यहाँ पढ़िएकरीना कपूर खान ने रैंप पर बिखेरा जलवा, ब्लैक ड्रेस पहन ढाया कहर

फैंस ने शहनाज पर लुटाया प्यार

महज कुछ ही देर में इस वीडियो पर लाखों लाइक्स आ गए और ये आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा हैं। वहीं उनके वर्कफ्रंट की बात करें तो बहुत जल्द सलमान खान की फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ से अपना बॉलीवुड डेब्यू करने वाली हैं। पंजाबी स्टार को फैंस बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से  जुड़ी ख़बरें

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

First published on: Aug 25, 2022 11:15 AM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.