---विज्ञापन---

What! नोरा फतेही को डायरेक्ट मैसेज भेजते हैं ब्रैड पिट, खुली पोल…उड़ा मजाक

Nora Fatehi Brad Pitt: नोरा फतेही (Nora Fatehi) बतौर एक्ट्रेस, होस्ट और डांसर फैंस का अटैंशन ग्रैब करती रहती हैं। साथ ही एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों पर कहर ढाती नजर आती हैं। हालांकि, नोरा ने बीते दिन कुछ ऐसा बयान दे दिया जिससे नेटिजन्स का माथा ठनक गया। नोरा फतेही ने हॉलीवुड […]

What! नोरा फतेही को डायरेक्ट मैसेज भेजते हैं ब्रैड पिट, खुली पोल...उड़ा मजाक
What! नोरा फतेही को डायरेक्ट मैसेज भेजते हैं ब्रैड पिट, खुली पोल...उड़ा मजाक

Nora Fatehi Brad Pitt: नोरा फतेही (Nora Fatehi) बतौर एक्ट्रेस, होस्ट और डांसर फैंस का अटैंशन ग्रैब करती रहती हैं। साथ ही एक्ट्रेस अपनी खूबसूरती से लोगों के दिलों पर कहर ढाती नजर आती हैं। हालांकि, नोरा ने बीते दिन कुछ ऐसा बयान दे दिया जिससे नेटिजन्स का माथा ठनक गया। नोरा फतेही ने हॉलीवुड एक्टर ब्रैड पिट (Brad Pitt) को लेकर दावा किया कि वो उन्हें डायरेक्ट मैसेज भेजते हैं।

यहाँ पढ़िए – Malaika Arora Video: मलाइका अरोड़ा ने ब्लू ड्रेस पहन रैंप पर बिखेरा जलवा, लुक देख फटी रह जाएंगी आंखें

ब्रैड पिट को लेकर दिए बयान से बुरी फंसीं नोरा फतेही

नोरा फतेही वैसे ही ठग सुकेश चंद्रशेखर केस में नाम आने के बाद से लाइमलाइट में बनी हुई हैं और लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं। वहीं, अब उन्होंने ब्रैड पिट को लेकर जो दावा किया है उसपर उनका खूब मजाक उड़ रहा है। नोरा फतेही ने अपने हालिया इंटरव्यू में कहा कि ब्रैड पिट उन्हें डायरेक्ट मैसेज भेजते हैं। यही बात ब्रैड पिट के फैंस को कुछ खास रास नहीं आई है और नेटिजन्स ने उन्हें आड़े हाथों लेना शुरू कर दिया है। लोगों ने नोरा से ये तक पूछना शुरू कर दिया है कि क्या ब्रैड पिट उनको जानते भी हैं?

सोशल मीडिया यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शन

दरअसल, नोरा फतेही से एक मैगजीन ने पूछा कि वो एक ऐसे पॉपुलर शख्स का नाम बताएं जिन्होंने उन्हें मैसेज किया हो। इसपर नोरा खुद को रोक नहीं पाईं और उन्होंने बिना सोचे ब्रैड पिट का नाम ले लिया। इसी को देखते हुए ट्रोलर्स एक्टिव हो उठे और एक ने लिखा,’ब्रैड पिट इंस्टाग्राम पर ही नहीं है।’ दूसरे ने लिखा,’ब्रैड पिट को पता भी नहीं होगा कि कौन है ये लड़की।’ एक अन्य लिखते हैं,’ब्रैड पिट जैसे शख्स के डीएम में होने के बाद भी सुकेश चंद्रशेखर जैसे ठग के साथ घूमती थी।

यहाँ पढ़िए – मनोज जोशी ने देरी के बाद एयर इंडिया पर साधा निशाना, भड़कते हुए एक्टर का वीडियो वायरल

नोरा फतेही का वर्कफ्रंट

नोरा फतेही के वर्कफ्रंट की बात करें तो, वो जल्द ही सिद्धार्थ मल्होत्रा और अजय देवगन के साथ फिल्म ‘थैंक गॉड’ में नजर आएंगी। इसके अलावा उन्हें इन दिनों फिल्ममेकर करण जौहर और एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित के साथ डांस रियलिटी शो ‘झलक दिखला जा 10’ में बतौर जज देखा जा रहा है। इसके अलावा नोरा फतेही मूवीज में अपने आइटम नंबर के लिए जानी जाती हैं। साथ ही अपने हटके फैशन सेंस और फिगर से फैंस का अटैंशन ग्रैब करती हैं।

यहाँ पढ़िए – बॉलीवुड से जुड़ी ख़बरें 

First published on: Oct 14, 2022 01:42 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.