---विज्ञापन---

इंडियन सिनेमा के इन दिग्गज सितारों को मिल चुकी है जान से मारने की धमकी

Stars: इंडियन फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) में हर स्टार को लोगों का खूब प्यार मिलता हैं। इनके फैंस इनपर जान छिड़कते हैं। इन सितारों की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। सोशल मीडिया पर जब भी फिल्मी सितारों की कोई तस्वीर सामने आती है तो उसे वायरल होने में जरा भी देर […]

Stars: इंडियन फिल्म इंडस्ट्री (Film Industry) में हर स्टार को लोगों का खूब प्यार मिलता हैं। इनके फैंस इनपर जान छिड़कते हैं। इन सितारों की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं। सोशल मीडिया पर जब भी फिल्मी सितारों की कोई तस्वीर सामने आती है तो उसे वायरल होने में जरा भी देर नहीं लगती। हालांकि प्यार-सम्मान के साथ-साथ लोगों को कई चीजों से भी जूझना पड़ता हैं। कड़ी सुरक्षा के बावजूद सितारों को धमकी मिलती हैं। वहीं आज हम आपको बताएंगे उन सितारों के बारे में जिन्हें धमकियां मिल चुकी हैं।

सलमान खान 

सबसे पहला नाम बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान (Salman Khan) का नाम शामिल हैं। सलमान खान ने सिनेमा में कई सुपरहिट फिल्में दी हैं और उतना ही वो विवादों में भी रहे हैं। वहीं सलमान खान के सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेश में भी दीवाने हैं लेकिन क्या आपको पता है दबंग खान को भी जान से मारने की धमकी मिल चुकी हैं। सलमान खान को जान से मारने की धमकी तब मिली थी जब सलमान खान पर काला हिरण मामला दर्ज हुआ था।

वरुण धवन

मशहूर डायरेक्टर डेविड धवन के बेटे वरुण धवन (Varun Dhawan) को एक फैन ने उनकी गर्लफ्रेंड को मारने की धमकी दी थी। दरअसल वरुण धवन अपनी फिल्म कलंक के प्रमोशन में व्यस्त थे तभी एक फैन ने उनसे मिलने के लिए गार्ड से मिलने की इजाजत मांगी और गार्ड के मना करने पर जबरा फैन ने धमकी दे दी थी।

अमिताभ बच्चन

बिग बी यानी की अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को प्यार देने वालों की कमी नहीं है लेकिन बहुत से ऐसे लोग भी हैं जिनसे अमिताभ को जान का खतरा होने लगा था। साल 2010 में एक अज्ञात ब्लॉगर ने अमिताभ और उनके परिवार को खत्म करने की धमकी दी थी। पहले तो बिग बी ने इसे अनदेखा कर दिया था। इसके बाद फोन पर जब उन्हे धमकी भरे मैसेज आने लगे तो उन्होंने शिकायत दर्ज करवाई थी।

आमिर खान

बॉलीवुड में मशहूर और फिट एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) को भी धमकी मिल चुकी हैं। दरअसल, सत्यमेव जयते शो के बाद से आमिर को धमकी मिलने की खबर आई थी। इतना ही नहीं आमिर को बम से उड़ाने की धमकी मिलने की खबर सामने आई थी। यही वजह है कि उन्होंने बम और बुलेट प्रूफ मर्सिडीज बेंज S600 खरीदी जिसकी कीमत 10 करोड़ रुपये है।

कंगना रनौत

कंगना रनौत की बहन रंगोली (Rangoli Ranaut) पर साल 2007 में एक लड़के ने एसिड फेक दिया था। इसके बाद कंगना ने अपनी बहन के गुनहगार के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई थी जिसके बाद उस लड़के ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी।

प्रभास

हाल हीं साउथ के जाने-माने एक्टर प्रभास (Prabhas) को भी धमकी मिल चुकी हैं। दरअसल, सालार का अपडेट नहीं मिलने से नाराज होकर प्रभास के एक फैन ने सुसाइट करने की धमकी की थी। इतना ही नहीं प्रशांत नील को भी कहा था कि अगर जल्द अपडेट नहीं दिया तो वो अपनी जान दे देंगे जिसके बाद मेकर्स ने तुरंत एक्शन लेते हुए फिल्म से जुडा अपेडट फैंस के साथ शेयर किया था।

अक्षरा सिंह

भोजपुरी सिनेमा की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह (Akshara Singh) ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड को लेकर कई खुलासे किए थे। अक्षरा ने अपने एक्स बॉयफ्रेंड पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि वो एक ऐसे रिश्ते में थीं जिसमें उनका दम घुटता था जिसे लेकर उन्होंने भी शिकायत दर्ज करवाई थी।

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

First published on: May 26, 2022 05:20 PM