Monday, October 2, 2023
-विज्ञापन-

बॉयफ्रेंड पर फिदा हुईं Jailer एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया, पोस्ट पर किया प्यारा कमेंट

Vijay Varma-Tamannaah Bhatia: विजय वर्मा ने अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है। पोस्ट पर गर्लफ्रेंड तमन्ना भाटिया ने कमेंट किया है...

Vijay Varma-Tamannaah Bhatia: रजनीकांत और तमन्ना भाटिया स्टारर जेलर (Jailer)आज यानी 10 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। अपनी एक्टिंग के साथ ही रिलेशन की खबरों को लेकर भी तमन्ना भी सुर्खियों में बनी रहती हैं। इस बीच एक बार फिर तमन्ना ने कुछ ऐसा किया है जो चर्चा का विषय बन गया है। एक्ट्रेस ने हाल ही में मशहूर बॉलीवुड एक्टर विजय वर्मा संग रिलेशन की पुष्टि की है। इस बीच विजय ने सोशल मीडिया पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसपर गर्लफ्रेंड तमन्ना भाटिया ने कमेंट किया है।

विजय वर्मा की तस्वीरों पर गर्लफ्रेंड ने लुटाया प्यार

दरअसल, एक्टर विजय वर्मा ने इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की है, जिसे फैंस द्वारा खूब पसंद किया जा रहा है। विजय ने तस्वीर को शेयर करते हुए फैंस से कैप्शन का सुझाव देने के लिए कहा। इसपर फैंस के अलावा रूमर्ड गर्लफ्रेंड तमन्ना भाटिया ने भी प्यारा कमेंट किया। तमन्ना ने विजय के पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, ””माइंड ब्लूइंग।” सफेद टी शर्ट और बैगी पैंट के ऊपर आसमानी रंग के ब्लेजर में विजय बेहद हैंडसम दिख रहे हैं।

विजय और तमन्ना का रिश्ता (Vijay Varma-Tamannaah Bhatia)

हाल ही में तमन्ना ने अभिनेता विजय वर्मा के साथ अपने रिश्ते की पुष्टि की। उन्होंने स्वीकार किया कि उनके बीच सब कुछ लस्ट स्टोरीज 2 के सेट पर शुरू हुआ। गोवा में एक नए साल की पार्टी में दोनों के किस करते एक वीडियो सामने आने के बाद पहली बार उनके डेटिंग की खबरें सामने आईं। दोनों को पहली बार लस्ट स्टोरीज 2 में स्क्रीन पर एक साथ देखा गया था। उन्होंने नेटफ्लिक्स एंथोलॉजी में सुजॉय घोष की फिल्म में अभिनय किया था।

यह भी पढ़ेंः अक्षय कुमार की फिल्म के समर्थन में उतरे Vivek Agnihotri, सेंसर बोर्ड पर निकाली भड़ास

सिनेमाघरों में रिलीज हुई जेलर

रजनीकांत स्टारर जेलर आखिरकार सिनेमाघरों में 10 अगस्त को रिलीज हो गई। दर्शकों में इस फिल्म को लेकर जोश हाई है और ऐसा संकेत मिल रहा है फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर सकती है। अनुमान है कि फिल्म पूरे भारत में पहले दिन लगभग 49 करोड़ रुपये की शानदार कमाई करेगी। नेल्सन दिलीप कुमार द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तमन्ना भाटिया, मोहनलाल, जैकी श्रॉफ, शिव राजकुमार और राम्या कृष्णन मुख्य भूमिका में हैं।

विजय वर्मा का वर्कफ्रंट

विजय को आखिरी बार श्वेता त्रिपाठी शर्मा के साथ कालकूट में देखा गया था। सुमित सक्सेना द्वारा निर्देशित, कालकूट में यशपाल शर्मा, गोपाल दत्त और सीमा बिस्वास भी हैं। इसकी स्ट्रीमिंग 27 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर शुरू हुई। वह अगली बार सुजॉय घोष की थ्रिलर में दिखाई देंगे, जो किताब द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स पर आधारित है। इसमें करीना कपूर खान और जयदीप अहलावत भी हैं। इसके अलावा, उनके पास पाइपलाइन में होमी अदजानिया की मर्डर मुबारक भी है।

Latest

Don't miss

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 2 October: शादी से पहले क्या अक्षरा मान लेगी मंजरी की शर्त!

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Spoiler Alert 2 October: स्टार प्लस का पॉपुलर सीरियल ‘ये रिश्ता क्या कहलाता है’ में बीते कुछ दिनों से...

Amitabh Bachchan के खत्म होते करियर का जया बनीं सहारा, 11 फ्लॉप के बाद चमकी किस्मत

Amitabh Bachchan Flop To Hit Career: अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को सदी का महानायक कहा जाता है। अभिनेता का बहुत जल्द यानी 11 अक्टूबर...

Big B की नातिन Navya ने डेब्यू वॉक से लूटी महफिल, मामी Aishwarya Rai का दिखा अलग स्वैग

Navya Naveli Nanda Debut: सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) की बेटी श्वेता बच्चन की बेटी नव्या नवेली नंदा (Navya Naveli Nanda) भले...

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here