---विज्ञापन---

Sussanne Wishes Hrithik: ऋतिक रोशन पर उमड़ा एक्स वाइफ सुजैन खान का प्यार, ऐसे दी बर्थडे की बधाई

Sussanne Wishes Hrithik: बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड’ यानी ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) 10 जनवरी, 2023 को अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन पर एक्टर को उनकी करंट गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने शानदार तरीके से जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं अब ऋतिक पर उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान का भी प्यार […]

Sussanne Wishes Hrithik: ऋतिक रोशन पर उमड़ा एक्स वाइफ सुजैन खान का प्यार, ऐसे दी बर्थडे की बधाई
Sussanne Wishes Hrithik: ऋतिक रोशन पर उमड़ा एक्स वाइफ सुजैन खान का प्यार, ऐसे दी बर्थडे की बधाई

Sussanne Wishes Hrithik: बॉलीवुड के ‘ग्रीक गॉड’ यानी ऋतिक रोशन (Hrithik Roshan) 10 जनवरी, 2023 को अपना 49वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। इस खास दिन पर एक्टर को उनकी करंट गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने शानदार तरीके से जन्मदिन की बधाई दी है। वहीं अब ऋतिक पर उनकी एक्स वाइफ सुजैन खान का भी प्यार उमड़ा है। सुजैन ने बकायदा वीडियो साझा कर एक्स हसबैंड को बर्थडे विश किया है।

Sussanne Wishes Hrithik

सुजैन खान ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर ऋतिक रोशन के नाम एक पोस्ट (Sussanne Khan Post) साझा किया है। ये पोस्ट एक वीडियो है, जिसमें ऋतिक रोशन और सुजैन खान के कई बेहतरीन लम्हों की झलक देखने को मिल रही है। वीडियो में ऋतिक कभी अपने बच्चों, कभी पिता तो कभी मां और बहन के साथ मस्ती करते नजर आ रहे हैं। इसके अलावा वीडियो में सुजैन और ऋतिक के भी कुछ मोमेंट्स हैं। साथ ही क्लिप में सुजैन के करंट बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी की भी झलक देखने को मिल रही है, जो कई दफा ऋतिक संग पार्टी कर चुके हैं।

Sussane Khan का ऋतिक के नाम खास कैप्शन

सुजैन खान ने ऋतिक रोशन को जन्मदिन की बधाई (Sussanne Wishes Hrithik) देते हुए कैप्शन में लिखा है,’जन्मदिन मुबारक हो Rye… आपके जीवन का सबसे अच्छा और सबसे मजबूत हिस्सा आपका इंतजार कर रहा है !! भगवान आपको असीम आशीर्वाद दें…यहां से आगे और अधिक ऊपर #10thjan2023′ सुजैन का ये पोस्ट सोशल मीडिया पर ताबड़तोड़ वायरल हो रहा है और फैंस इसपर प्रतिक्रिया देते हुए ऋतिक को बर्थडे विश करते नजर आ रहे हैं।

बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी ने भी किया कमेंट 

सुजैन खान के पोस्ट पर उनके बॉयफ्रेंड अर्सलान गोनी ने भी प्रतिक्रिया दी है। अर्सलान ने कमेंट कर लिखा है,’हैप्पी हैप्पी बर्थडे … विश यू ग्रेट ईयर ऋतिक रोशन।’ ऋतिक रोशन की पर्सनल लाइफ पर गौर फरमाएं तो, उन्होंने साल 2000 में सुजैन खान संग शादी की थी। हालांकि, शादी के 14 साल बाद 2014 में दोनों ने तलाक लेने का फैसला किया। सुजैन और ऋतिक रोशन के दो बच्चे हैं।

First published on: Jan 10, 2023 05:34 PM

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.